फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three smugglers carrying turtles in luxury car arrested

Etawah News: लग्जरी कार में कछुए ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers carrying turtles in luxury car arrested
(फोटो संख्या 22 ) पकड़े गए तस्कर। संवाद
विज्ञापन

(फोटो संख्या 23 ) तस्करों से बरामद किए गए कछुए। संवाद
(फोटो संख्या 24 ) इसी कार में तस्कर कछुओं को ले जा रहे थे। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। एसटीएफ व वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह करीब सात बजे अनंतराम टोल के पास तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। लग्जरी कार से करीब 50 से 70 किलो के 13 कछुए औरैया से उत्तराखंड के रुद्रपुर ले जाए जा रहे थे। पकड़े गए तस्करों पर वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
डीएफओ अतुल कांत शुक्ला ने बताया कि कानपुर एसटीएफ व वन विभाग को नेशनल हाईवे दो पर एक लग्जरी कार में कुछए ले जाने की सूचना मिली। अनंतराम टोल के पास टीम ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। टीम ने पीछा कर कार को रुकवा लिया और उसमें सवार तीन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी में कार में 13 जिंदा कछुए बरामद हुए। पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम राजेश चौहान, शुभम साना और उत्तम दास निवासी पानी धाम फूल सुंघा थाना प्रजेंट कैंप रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड बताया है। डीएफओ ने बताया कि पहले तस्करी करके बंगाल ले जाया जाता था, इस बार यह उत्तराखंड तस्करी करके ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कितने लोग शामिल हैं जांच की जा रही है। बरामद हुए 11 कछुए चित्रा इंडिका, गेंगेटिक सॉफ्ट शेल टर्टल भी कहते हैं। दो कछुए निलसोनिया गेंगेटिका प्रजाति के हैं। वन जीव विशेषज्ञ संजीव चौहान ने बताया कि इन कछुओं का इस्तेमाल यह लोग सूप बनाने व शक्ति वर्धक के लिए किया जाता है। अंतररााष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत लगभग पांच सौ रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed