Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three robbers arrested, looted mobile recovered

Etawah News: तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

Sun, 03 Sep 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 03 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three robbers arrested, looted mobile recovered
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने ऊसरा अड्डा पुल के पास से तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक सितंबर को चौबिया क्षेत्र के गांव शादीपुरा निवासी शिवम कुमार ने फ्रेंड्स कालोनी थाने में तहरीर दी थी कि रात करीब साढ़े दस बजे समृद्धि हॉस्पिटल के सामने हाईवे पर हरियाणा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी मंडी की ओर से आए बाइक सवार तीन लोगों ने उसका मोबाइल लूट लिया। इस पर पुलिस न तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मोबाइल लुटेरों की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

शनिवार रात थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने टीम के साथ ऊसरा अड्डा पुल के पास बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हआ। पूछताछ में पकडे़ गए लोगों ने बताया कि उन्होंने हाईवे पर मोबाइल लूटा था। पकडे़ गए लोगों ने अपने नाम चंचल उर्फ नरेद्र कठेरिया निवासी जगन्नाथपुर चौबिया, गौरव जाटव निवासी निलोई जसवंत नगर, भाला उर्फ सुनील दोहरे निवासी मुरादगंज औरैया बताया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों के जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed