फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three players selected in Under 17 for Vinoo Mankad Trophy

Etawah News: वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए अंडर 17 में हुए तीन खिलाड़ी चयनित

Fri, 28 Apr 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 28 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three players selected in Under 17 for Vinoo Mankad Trophy
सैफई। मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज के तीन क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन यूपी स्टेट अंडर 17 (वीनू मांकड़ ट्रॉफी) टीम में हुआ है। इससे साथियों और स्टाफ के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज के अखिल कुमार, शिवांशु और उज्ज्वल सिंह तीनों खिलाड़ी करीब तीन साल स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे हैं। तीनों खिलाड़ी इससे पहले मंडल और जिला स्तर की टीमों में बेहतर प्रदर्शन करके कॉलेज का नाम रोशन कर चुके हैं। कुछ दिन पहले हुए ट्रायल में तीनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस पर इनका चयन यूपी स्टेट अंडर 17 टीम के लिए हुुआ है। अभी इस मैच की तारीख निर्धारित नहीं हो सकी है। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर साथी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। दूसरी ओर क्रिकेट कोच ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों के कोचों ने भी चयनित क्रिकेट खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनसे वीनू मांकड़ ट्राफी में बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की है। हर्ष जताने वालों में कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य रामदयाल, क्रिकेट कोच पुष्पेंद्र सिंह यादव, एथलेटिक कोच सिद्धार्थ कृष्ण, हॉकी कोच नदीम अहमद, खलीलुर्रहमान, जियाउर रहमान, कबड्डी कोच रणधीर सिंह, मीतू सिंह, तैराकी कोच रामेश्वर, बैडमिंटन कोच अंशुल त्रिपाठी, फुटबॉल कोच साकिब व कॉलेज परिवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed