फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three people died of fever

बुखार से तीन लोगों की मौत

Mon, 11 Oct 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three people died of fever
इटावा। जिले में बुखार और डेंगू का प्रकोप थमा नहीं है। बढ़पुरा ब्लॉक के डूंढ़पुरा, देवीपुरा और और बसरेहर कस्बे तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों जगह पर तमाम लोग डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें डूंढपुरा गांव पहुंचीं और बुखार पीड़ित 80 लोगों की जांच की। टीम ने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया। डूंढ़पुरा गांव निवासी निजी स्कूल के शिक्षक शिव कुमार सिंह यादव की बेटी नेहा (10) की फिरोजाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

नेहा और उसके भाई शिवा (16) व आकाश (14) की दो दिन पहले मौत हो गई थी, जबकि, नेहा ने सोमवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव के लोग दहशतजदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व भी इसी गांव में दो अन्य लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में अभी भी तमाम लोग बुखार व डेंगू की चपेट में है। कई का घरों में उपचार चल रहा है, तो तमाम लोग सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
बढ़पुरा ब्लॉक के ही देवीपुरा निवासी रिंकू की बेटी नैना (13) की भी सोमवार को मौत हो गई। नैना को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। उसका निजी डॉक्टरों से उपचार चल रहा था। बसरेहर कस्बा के सदर बाजार निवासी संजीव पोरवाल की बेटी शिवांगी (6) की सोमवार की दोपहर बुखार से मौत हो गई।
संजीव ने बताया कि बेटी को आठ दिन से तेज बुखार आ रहा था। उसे इटावा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां दोपहर करीब 12 बजे शिवांगी की हालत बिगड़ी और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
उधर, डूंढ़पुरा में बुखार से चार दिन एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया और सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ डूंढ़पुरा पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।
सांसद ने सीएमओ डॉ. भगवान दास को भी गांव बुलाया। सीएमओ ने सांसद को बताया कि गांव में इसी सप्ताह चार लोगों की बुखार से मौत की बात सामने आई है। किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। गांव में एंटी लर्वा का छिड़काव भी कराया गया है। सांसद के साथ प्रशांत राव चौबे, विमल भदौरिया समेत पार्टी के नेता मौजूद रहे।
ओपीडी में 1256 मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1256 मरीज उपचार कराने आए। इनमें 448 मरीज बुखार व डेंगू लक्षण वाले रहे। डेंगू लक्षण वाले मरीजों की जांच के लिए सैंपल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजे गए हैं।
जिला अस्पताल में बुखार के 23 मरीज भर्ती हैं। निजी अस्पतालों में 113 मरीजों को उपचार चल रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले मेें डेंगू के 57 मरीजों से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना।
सपाई पहुंचे डूंढ़पुरा गांव, जानकारी ली
सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को डूंढपुरा गांव पहुंचेे और लोगों का हाल जाना। बुखार से मरे लोगों के घर जाकर सांत्वना दी। स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि फिरोजाबाद में एक महीने से डेंगू व वायरल फीवर का प्रकोप है।
कई की मौत हो चुकी है। पड़ोसी जिला होने के बाद भी इटावा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आंख बंद करके बैठे रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शिवम पाल, सपा नेता प्रदीप यादव, आकाश यादव, पदम तिवारी आदि थे।
यूनिवर्सिटी में डेंगू ने 12 नए मरीज भर्ती
सैफई। विवि की ओपीडी में सोमवार को बुखार के 175 मरीज आए, जबकि डेंगू ने 12 नए मरीज को भर्ती किया गया। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि सोमवार को अस्पताल से डेंगू के 15 मरीजों की छुट्टी की गई।

वर्तमान में 59 डेंगू के मरीज भर्ती हैं। सोमवार को डेंगू के 6 नए मरीज भर्ती हुए हैं। इटावा के नौ डेंगू मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके अलावा औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी समेत आसपास के कई जिलों के मरीज यहां भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed