{"_id":"57f3f5824f1c1b8a3227097a","slug":"three-people-died-in-bus-and-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त राठ डिपो की बस
- फोटो : accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर- आगरा हाईवे पर इकदिल ओवरब्रिज के पास मंगलवार तड़के करीब दो बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में रोडवेज बस पीछे से जा घुसी। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो हमीरपुर के एवं एक जालौन के निवासी हैं। बस हमीरपुर से राठ से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। हादसे के पीछे बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है।
विज्ञापन
राठ डिपो की बस 21 सवारियां लेकर सोमवार रात करीब आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस मंगलवार तड़के करीब दो बजे कानपुर- आगरा हाईवे पर इकदिल ओवरब्रिज के पास पहुंची थी कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। चीख पुकार उधर से गुजर रही हाईवे मोबाइल टीम ने अतिरिक्त फोर्स बुलाया। बस में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सक ने बस चालक हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बा निवासी रियाज मुहम्म्द (32) पुत्र लल्लन एवं सह चालक महोबा जिले के कुलपहाड़ निवासी विक्रम पुत्र विनोद कुमार, यात्री जालौन जिले के मोहाना निवासी गनसी देवी (80) पत्नी तुलाराम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कल्लू पुत्र भागीरथ निवासी अमां हरपालपुर थाना छतरपुर मध्य प्रदेश, करनसिंह पुत्र धल्ला निवासी बफेदा महोबा, अरविंद्र पुत्र सीताराम निवासी कबरई महोबा, देवपाल पुत्र रामाधार निवासी कुर्रा राठ हमीरपुर, उर्मिला पत्नी भज्जू निवासी कुर्रा राठ, रामवती पत्नी रामसहाय निवासी राठ, ज्ञानवती पत्नी मोहनलाल निवासी ममनी, पूजा पुत्री शिवदयाल निवासी अमगंाव, गोधा पत्नी घनश्याम निवासी हथेवा, शिवकली पत्नी रतनसिंह, हरवी पत्नी जगतसिंह निवासी चंदौठ हमीरपुर, बीरबल पुत्र रामसेवक निवासी माधौगढ़ जालौन, राहुल पुत्र राजेश निवासी महोबा, रूबी पत्नी ओमप्रकाश निवासी गढ़ राठ, उर्मिला पत्नी हरजू निवासी दुल्हारा महोबा, नरेश पुत्र राजेश निवासी चंदला छतरपुर एवं परिचालक शेरसिंह पुत्र महेशचंद्र निवासी नया राजेंद्रनगर उरई को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन