फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three member committee formed in case of bleeding of patients

Etawah News: मरीजों के खून निकलने के मामले में तीन सदस्य कमेटी गठित

Thu, 02 Nov 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three member committee formed in case of bleeding of patients
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में निजी पैथोलॉजी संचालकों के मरीजों से जांच के नाम पर खून निकालने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर आरोपियों के खिलाफ थाने में सूचना दी। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की ओपीडी में निजी पैथोलॉजी संचालकों के मरीजों को झूठे आश्वासन देकर खून के सैंपल निकाल कर निजी सेंटर पर ले जाने का वीडियो बुधवार को वायरल होने व गुरुवार दो नवंबर को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने इस खबर को संज्ञान में लेकर चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. एसपी सिंह को कमेटी गठित करने के निर्देश के बाद उन्होंने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। साथ ही ओपीडी के अंदर खून का सैंपल लेने वालों की पहचान करने के लिए विश्वविद्यालय की सुरक्षा एजेंसी एवं पुलिस को सूचना दी गई। विश्वविद्यालय की सुरक्षा एजेंसी को निर्देशित किया है। इस मामले में जो आरोपी हैं और संदिग्ध लोगों को चयनित कर विश्वविद्यालय में प्रवेश करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों से अपील की है। अंजान लोगों से सावधान रहें की जरूरत है। कहा कि विश्वविद्यालय का कोई भी कर्मचारी अगर पैसा मांगता है। उसकी शिकायत तत्काल चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में करें। अगर किसी जांच के लिए पैसा जमा किया जाता है तो बिलिंग काउंटर पर उसकी रसीद जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed