फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three hundred people took the oath of addiction

तीन सौ लोगों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

Tue, 29 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 29 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three hundred people took the oath of addiction
ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते सांसद दर्शन सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय समाज सेवा के तत्वावधान में ऊसराहार क्षेत्र के गांव बदकन शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में कई गांवों के तीन सौ लोगों ने हाथ में गंगा जल लेकर हर प्रकार का नशा छोड़ने की शपथ ली। राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह यादव ने सभी को नशा त्यागने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह यादव ने कहा कि नशा परिवार को आर्थिक और सामाजिक विपन्नता की तरफ धकेल रहा है,  जिसका दुष्प्रभाव पीढ़ियों को भुगतना पड़ रहा है। 
विज्ञापन



उन्होंने उपस्थिति लोगों से नशा मुक्ति के लिए जन जागरण करने का आह्वान किया।  ‘यमुना बचाओ’ अभियान के लिए संघर्ष कर रहे वृदांवन के संत जय किशन दास ने कहा कि यमुना के दूषित होने से उसके किनारे रहने वाले लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैैं।  छोटे-छोटे बच्चों को हृदय गुर्दा के गंभीर रोग हो रहे है। इस मौके पर बदकन शाहपुर, भगवान, पुरैला, भरतपुर खुर्द, नगला लक्षी, ऊसराहार, टिपटिया, पाल अड्डा, नगला लालमन, बहादुरपुर, मोहरी, नगला झावर, कुडरी के तीन सौ लोगों ने हर प्रकार का नशा छोड़ने की शपथ ली। 
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान उमेश यादव, राजीव गुप्ता, संग्राम सिंह चौहान, विजय यादव, देवस्पति, नवाब सिंह शाक्य, संजू बाबू, पप्पू चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में यज्ञाचार्य तिलक सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed