{"_id":"63bb08d30f2a4115cc67f8da","slug":"three-arrested-in-chain-loot-etawah-news-knp737778495","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दिनदहाड़े शहर से चेन लूटने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दिनदहाड़े शहर से चेन लूटने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पांच दिन पूर्व घर के बाहर वृद्धा के साथ हुई लूट में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटी हुई चेन बरामद हुई है। दो लुटेेरों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।
फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की वृद्ध मां तीन जनवरी को घर के बाहर बैठी थीं। तभी तीन लोग बाइक से आए और उनसे बात करने के बहाने चेन लूटकर भाग गए थे। सीओ सिटी अमित सिंह समेत थाना व क्राइम ब्रांच पुलिस ने छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपियों की पहचान हो गई। रविवार को एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी थी। शनिवार शाम भरथना चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे तीन लोगों को रोका और तलाशी ली। उनके पास से लूट गई चेन के साथ दो किलो गांजा भी बरामद हुआ।
बाइक सवारों ने अपने नाम हिमांशु यादव, विनय पाल निवासी सती मोहल्ला, रवि कुशवाहा नौरंगाबाद बताए हैं। सभी ने चेन लूट की बात स्वीकार की है। इस दौरान सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा, एसआई समित चौधरी, फ्रेंड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष विवेक चौधरी आदि मौजूद रहे।