फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Threatened with pistol, video viral

Etawah News: तमंचा सटाकर धमकाया, वीडियो वायरल

Mon, 31 Jul 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 31 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Threatened with pistol, video viral
तमंचा सटाकर धमकाया, वीडियो वायरल
विज्ञापन


इटावा। फिल्मी स्टाइल में तमंचा सटाकर किशोर को धमकाने का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी के संज्ञान लेने पर जांच में पता चला कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अडार का रहने वाला आरोपी तमंचा सटाकर किशोर को धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)
................
महिला ने लगाया प्लाट पर आग लगाने का आरोप
इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत कोकपुरा सर्विस रोड पर स्थित प्लाट पर कब्जा करने की फिराक में महिला ने आग लगाने का आरोप लगाया है। कोकपुरा निवासी सुनीता कुमारी ने बताया कि उसने 2020 प्लॉट खरीदा था। शनिवार देर रात कुछअज्ञात लोगों ने प्लाट पर आकर टायर से आग लगा दी। जब इसकी सूचना महिला को हुई तो उसने अपने बेटे के साथ जाकर देखा वहां टायर से आग लगाई गई थी। महिला ने इसकी सूचना फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर हिदायत दी कि वह इसकी शिकायत राजस्व विभाग को दें। सुनीता ने कहा कि वह राजस्व विभाग से प्लाट की जांच पड़ताल कराकर अपनी जमीन पर कब्जा लेंगी। (संवाद)
विज्ञापन

.................

बढ़पुरा पुलिस ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे
उदी। बढ़पुरा थाना पुलिस ने तीन जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इससे पहले क्षेत्र में तीन कैमरे लगवाए जा चुके हैं। आपराधिक गतिविधियों को कैद करने के लिए थाना प्रभारी ने संवेदनशील ठिकानों पर लगाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को उक्त थाना क्षेत्र के चकरनगर मार्ग पर स्थित रमीकवर गांव,ग्वालियर मार्ग पर स्थित नगला गौर गांव और कामेत गांव के पास पेट्रोल पंप के पास तीन जगह कैमरे लगाए गए। इससे पहले थाना प्रभारी ने उदी मोड़ चौराहा, बाह रोड जनसेवा केंद्र के पास और कुंडेश्वर गांव सहित तीन जगह कैमरों को लगवाया जा चुका है। बढ़पुरा थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के संवेदनशील ठिकानों पर बीस कैमरों को लगाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

...................

चौकीदार को पीटने में महिला सहित चार पर मुकदमा दर्ज
इटावा। प्लाट पर चौकीदार को पीटने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीती 1 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे निशान्त वर्मा निवासी पुरविया टोला, कूंचा, थाना कोतवाली के सिविल लाइन क्षेत्र के आलमपुरहौज स्थित प्लॉट पर रोहित कुमार कठेरिया निवासी आवास विकास काॅलोनी सिविल लाइन चौकीदारी कर रहा था। तभी राजीव पांडेय, राजू पांडेय, मुदित पांडेय निवासी बीए 217 आवास विकास काॅलोनी व अन्जू तिवारी निवासी कचौरा चौराहा ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी डंडों से पिटाई कर दी। कोर्ट के आदेश पर चारों के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी की धाराओ में मुकदमा दर्ज हुआ है। (संवाद)


---------



बंधी और मेड़ें तोड़कर समतल करने का आराेप
चकरनगर। कांयछी गांव किसान अनीश कुमार उपजिलाधिकारी को प्रार्थना दिया है। इसमें बताया कि भूमि संरक्षण विभाग हमारे बंधे हुए बंधों को मिटटी डालकर बर्बाद कर रहा है। उसमें हरे पेड़ पौधे खड़े हुए थे। इससे नुकसान हो रहा है। उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। शिकायत की जांच कराई गई तो किसान पहले नए बंधा बनवाने की मांग कर रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed