फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   This time, look at the Sawan Shravan Nakshatra

अबकी श्रवण नक्षत्र में लगेगा सावन

Thu, 30 Jul 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 30 Jul 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
This time, look at the Sawan Shravan Nakshatra

इस बार सावन मास पहली अगस्त से शुरू हो रहा है। खास बात यह है कि श्रवण नक्षत्र में ही सावन का शुभारंभ होगा। श्रवण को चंद्रमा का नक्षत्र माना जाता है और भगवान शिव उच्च चंद्रमा को धारण किए हुए हैं।

विज्ञापन


भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने वाले मनुष्यों का डिप्रेशन दूर होगा। दूसरी खास बात यह है कि जो शनि वक्री चल रहे थे, वे एक अगस्त से मार्गी हो जाएंगे। भोले शंकर को शनि का गुरु माना जाता है। जिन मनुष्यों की कुंडली पर शनि की ढैया या साढ़े साती चल रही है, वे अगर शिव की पूजा करेंगे तो शनि अपने आप प्रसन्न हो जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही ऐसे मनुष्यों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि  सावन भगवान शिव का महीना होता है। इस महीने में शिव और पार्वती के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना होती है। जिन लड़कियों के विवाह में विलंब हो रहा है, वे इस महीने के मंगलवार के दिन मंगला गौरी का पूजन करें। ऐसा करने से उन्हें मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्र बताते हंै कि सीताजी ने भी मंगला गौरी का पूजन किया था और उन्हें श्रीराम मिले थे। जिनका दांपत्य जीवन खराब हो, वे भी भगवान शिव का पूजन कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्यों का यह भी कहना है कि जो मनुष्य साल भर प्रदोष व्रत नहीं कर पाते हैं, वे सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत कर सकते हैं।

उन्हें उतना ही लाभ मिलेगा जितना साल भर के प्रदोष व्रत करने से मिलता है। हां, एक बात का विशेष ध्यान रखें कि प्रदोष काल में ही भगवान शिव की आराधना करें। मानव मात्र के कल्याण के लिए ऊं नम: शिवाय: का जप करें।


प्रमुख मंदिर
शहर के लालपुरा के श्री नीलकंठ मंदिर, ग्वालियर रोड स्थित और ऐतिहासिक टिक्सी महादेव मंदिर, छैराहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर, चौगुर्जी (नेशनल हाइवे) स्थित प्राचीन शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड (सिविल लाइंस) श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, रेलवे स्टेशन बजरिया और पक्का तालाब बजरिया गली में श्री आनंदेश्वर मंदिर, लाइनपार क्षेत्र (फ्रेंड्स कालोनी) के ज्ञान मंदिर, पक्का तालाब निकट श्री जागेश्वगरनाथ मंदिर व प्रकाश नगर (महेरा चुंगी) नेशनल हाइवे स्थित शिव मंदिर आदि में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed