फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves took jewelry from cash from farmer's home

किसान के सूने घर से चोर जेवर नगदी ले गए

Mon, 07 Oct 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Thieves took jewelry from cash from farmer's home
भरथना (इटावा)। नगर के कृषि मंडी समिति मार्ग स्थित एक किसान के सूने घर का ताला तोड़कर चोर जेवर व 10 हजार रुपये ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार के लोग घर पहुंचे। खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कृषि मंडी समिति मार्ग पर किसान मुकेश के ससुर का घर है। जबकि पैतृक गांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में है। मुकेश ज्यादातर समय गांव में रह कर खेतीबाड़ी करते हैं। मंडी समिति मार्ग पर पत्नी रीमादेवी व बच्चे रहते हैं। रीमा ने बताया कि बच्चे भरथना स्थित स्कूल में पढ़ रहे हैं। इसलिए वह अपने पिता के घर में रह रही है। दो दिन पहले ही वह अपनी बीमार सास को देखभाल के लिए बच्चों को लेकर कल्याणपुर गांव चली गई थी।
विज्ञापन

इसी बीच रविवार को चोरों ने सूना पाकर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने के दो हार, चार चूड़ी, आठ अगूंठी, एक जंजीर, चांदी की करधनी, पायलें समेत 10 हजार रुपये ले गए। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने दरवाजे का ताला टूटा देखा तो रीमादेवी को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed