फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   They were making rounds for two years, now the road will be built in two days

Etawah News: दो साल से काट रहे थे चक्कर, अब दो दिन में बनेगी सड़क

Sat, 17 Jan 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
They were making rounds for two years, now the road will be built in two days
चकरनगर। विकास के दावों के बीच तहसील मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित दुर्गा कॉलोनी के बाशिंदे बीते दो साल से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में सीडीओ अजय कुमार गौतम पहुंचे। कॉलोनी की महिलाओं ने अपनी पीड़ा सुनाई। शिकायतों की अनदेखी पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीडीओ ने दो दिन के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कीचड़ में तब्दील हुई दुर्गा कॉलोनी की 150 मीटर की यह मुख्य सड़क लगभग एक दशक पहले बनी थी। बीते तीन वर्षों से सड़क का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो चुका है। वर्तमान में यहां सड़क के नाम पर सिर्फ कीचड़ और जलभराव है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से नाले का गंदा पानी भी सड़कों पर जमा रहता है जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि ग्रामीण इस समस्या को लेकर 21 सितंबर 2024, सात दिसंबर 2024 और आठ सितंबर 2025 को भी समाधान दिवस में लिखित गुहार लगा चुके हैं। हर बार अधिकारियों ने कागजों पर शिकायत का निस्तारण तो कर दिया लेकिन जमीन पर ईंट तक नहीं रखी गई। शनिवार को जब महिलाओं ने सीडीओ को बताया कि उन्हें बार-बार एक सप्ताह में काम शुरू होने का झूठा आश्वासन दिया जाता है तो सीडीओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही दो दिन में निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीमा देवी ने बताया कि वह तहसील से ब्लॉक तक के चक्कर काटकर थक चुके हैं। हाल ही में बेटी की शादी थी, सड़क की हालत इतनी खराब थी कि मेहमानों के सामने शर्मिंदा होना पड़ा और विदाई के समय परेशानी हुई।

बेबी देवी ने बताया कि सड़क पर घुटनों तक पानी और कीचड़ भरा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। गंदा पानी घरों के सामने जमा होने से जीना मुहाल हो गया है।


मामला गंभीर है। बार-बार शिकायत के बावजूद कार्य न होना लापरवाही का प्रतीक है। संबंधित कार्यदायी संस्था को आदेश दे दिए गए हैं कि दो दिन के भीतर हर हाल में निर्माण कार्य शुरू हो जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed