{"_id":"654939be2e90c17158030984","slug":"there-will-be-loss-if-nature-is-tampered-there-will-be-loss-if-nature-is-tampered-with-etawha-news-c-12-1-knp1074-466740-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्रकृति से छेड़छाड़ पर होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्रकृति से छेड़छाड़ पर होगा नुकसान
Tue, 07 Nov 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
इटावा। राज्य आपदा प्रबंधन के तहत ब्लॉक महेवा में बीते चार दिन से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में अंतिम दिन प्रयोगात्मक रूप से प्रशिक्षण दिया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत ने प्रतिभागियों को आपदा किट वितरित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रकृति से छेड़छाड़ हो रही है। प्रदूषण के कारण भूगर्भ में जल का स्तर कम होता जा रहा है उसकी वजह से आपदाएं आ रहीं है। जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ अवनीश दुबे ने इससे संबंधित उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई व एक-एक कर इनके महत्व को बताया। ट्रेनर डॉ. आशीष ,अच्युत कुमार,एमके सिंह,अत्री दीक्षित ने भी जानकारी दी।
प्रशिक्षण में कुल चार दिनों में 271 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर के रूप में चार दिनों से प्रशिक्षण दे रहे डॉ. पीयूष दीक्षित ने सभी शिक्षकों, लेखपालों,ग्राम सचिवों व ग्राम प्रधानों को सर्प की प्रजातियों,वन्य जीवों के महत्व ,भूकम्प ,सुनामी ,प्रदूषण पर नियंत्रण के बारे में बताया। इस दौरान गरिमा त्रिपाठी , शालिनी चौहान, यशवीर सिंह,अनुज गुप्ता शैलेन्द्र कुमार ,सौभाग्य चतुर्वेदी ,उषा अवस्थी रहें।