{"_id":"65cfd090ba94f48556040e58","slug":"there-was-chaos-in-buses-and-trains-for-two-days-travel-only-for-essential-work-etawha-news-c-216-1-etw1002-108804-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दो दिन बसों-ट्रेनों में आपाधापी, जरूरी काम पर ही करें सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दो दिन बसों-ट्रेनों में आपाधापी, जरूरी काम पर ही करें सफर
विज्ञापन
इटावा। आज से दो दिन तक जरूरी होने पर ही रोडवेज बस और ट्रेनों से यात्रा करें। शनिवार और रविवार को होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में 64 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें 20 हजार आसपास के जिलों के साथ बिहार, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के हैं। ऐसे में बसों में भीड़ रहेगी। हालांकि परिवहन निगम ने अतिरिक्त 30 बसों को लगाया है।
पुलिस आरक्षी परीक्षा के लिए जिले में 30 केंद्र बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने के कारण पुलिस-प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन बसों और ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से रोजमर्रा के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, शहर के प्रमुख चौराहों पर परीक्षा छूटने के दौरान जाम की स्थिति भी बन सकती है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर बनाए गईं हेल्प डेस्क
परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को केंद्र तलाशने में कोई परेशान न हो, इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। शास्त्री चौराहा, भरथना चौराहा, लोहन्ना चौराहा समेत सभी प्रमुख चौराहों पर हेल्प डेस्क बनी हैं। शुक्रवार दोपहर से बिहार और राजस्थान के परीक्षार्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में बने केंद्रों तक पहुंचना होगी चुनौती
जिले में बनाए गए अधिकांश केंद्र शहर में ही हैं, लेकिन करीब छह केंद्र शहरी क्षेत्र से चार से 10 किलोमीटर तक शहर से दूर हैं। ऐसे में बाहर के जिन छात्रों का इन विद्यालयों में सेंटर पड़ा है, उन्हें सुबह पहली पाली में आठ बजे पहुंचना चुनौती है। शहर से बाहर एपीएस कॉलेज मुलायम नगर, तथागत बुद्ध महिला महाविद्यालय, शाकुंतलम इंटरनेशनल स्कूल उदी मोड़, रामवती राजबहादुर डिग्री कॉलेज पृथ्वीपुर आदि शामिल हैं।
इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई
आरएम पीआर पांडे ने बताया कि मैनपुरी, बेवर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, आगारा, लखनऊ के लिए बसों की संख्या बढ़ाई गई है। अभी करीब 30 बसें लगाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर और बसों को भी लगाया जाएगा। आवाजाही करने वालों की संख्या तो लगभग दोगुनी हो जाएगी, लेकिन फिर किसी को समस्या न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।