फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Then the expensive onion started crying

फिर रुलाने लगा महंगा प्याज

Thu, 14 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Then the expensive onion started crying
इटावा/लवेदी। अमूमन नवरात्र के समय प्याज के दामों में कमी आ जाती है। इसकी वजह इस दौरान लोगों का प्याज का सेवन बंद करना होता है, लेकिन अबकी ऐसा नहीं हुआ। नवरात्र से पहले तक 10-15 रुपये किलो बिक रहे प्याज का भाव नवरात्र में ही 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।
विज्ञापन

आसमान छूते भाव की वजह से प्याज की बिक्री में गिरावट भी आई है। प्याज कारोबारियों के मुताबिक हाल-फिलहाल लोगों को सस्ता प्याज मिलने के आसार नहीं है। सब्जी में प्याज का तड़का इन दिनों काफी महंगा हो गया है।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों में प्याज के भाव ज्यादा चढ़े हैं। बुधवार को फुटकर बाजार में प्याज का भाव 50 रुपये किलो तक पहुंच गया। प्याज के दाम बढ़ने की वजह से उसकी बिक्री में 30 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज के दाम बढ़ने की वजह महाराष्ट्र के नासिक और अन्य स्थानों पर हुई तेज बारिश से फसल का बर्बाद होना बताया जा रहा है। प्याज विक्रेताओं के मुताबिक जो लोग कुछ दिन पहले तक किलो के हिसाब से प्याज खरीद कर ले जाते थे, वह अब पाव भर ही खरीद रहे हैं।
हालांकि इन दिनों प्याज में स्वाद नहीं होता, लेकिन सलाद, दाल समेत अन्य सब्जियों में इस्तेमाल किया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि कई सब्जियों में प्याज डाले बिना स्वाद नहीं आता है, महंगा हो या सस्ता प्रयोग तो करना ही पड़ता है।
इसी तरह आलू, टमाटर, लौकी, भिंडी, तोरई, हरी मिर्च, धनिया व सब्जियों के दामों में भी इजाफा हो रहा है।
नवरात्र खत्म होने से पहले बढ़ी कीमतें
नवरात्र खत्म होने से पहले ही प्याज की कीमतों में उछाल आ गया है। नवरात्र खत्म होने के बाद प्याज के दाम और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्याज की बिक्री में भी आई कमी
प्याज के दाम बढ़ने के कारण प्याज की बिक्री में कमी आई है। लखना मंडी के प्याज आढ़ती अबरार खान और चंद्रशेखर कुशवाहा ने बताया कि इस समय थोक मंडी में प्याज 40 रुपये प्रति किलो है। भाव में अचानक आई उछाल से प्याज की बिक्री में 30 फीसदी की गिरावट आई है।
फिलहाल कीमतें कम होने के आसार नहीं
थोक कारोबारियों ने बताया कि महाराष्ट्र व अन्य जगह पर आई बाढ़ की वजह से प्याज की फसल बर्बाद होने से प्याज के भाव में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल कुछ दिनों तक प्याज की कीमतें कम होने की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है।

दाम बढ़ने से गुणवत्ता भी गिरी
बाजार में जो प्याज आ रहा, वह कमजोर गुणवत्ता वाला है। इसकी थोक कीमत 40 से 45 रुपये प्रति किलो के बीच है। बढ़िया प्याज के दाम थोक में 50 रुपये प्रति किलो तक हैं। प्याज के दाम बढ़ने से गृहिणियों की रसोई में भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed