{"_id":"f8f6f01dd80c71f9804946e4f8b432a8","slug":"theft-lock-snapping-three-stores-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों का ताला चटकाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों का ताला चटकाकर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
ऊसराहार थाना क्षेत्र के सौरिख-ऊसराहार तिराहे (पाल अड्डा तिराहा) पर मंगलवार की रात चोरों ने एक-एक कर पांच दुकानों का ताला तोड़ा। तीन जगह से तकरीबन डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। दो जगह अंदर लगे शटर का ताला न टूटने से वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
चोर दुकानों का सामान लोडर पर लादकर ले जा रहे थे, भागते समय लोडर बिजली के खंभे से टकरा गया। इस पर लोडर वहीं छोड़कर दूसरे वाहन पर सामान लादकर ले गए। ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से आसपास के दुकानदारों में जबरदस्त आक्रोश है।
सौरिख-ऊसराहार तिराहे के पास मंगलवार की रात रवि पाल की मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर दो लैपटाप, एक कंप्यूटर, कई मोबाइल व नगदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। तिराहे पर ही बंटू यादव के खोखे का ताला तोड़कर नगदी सहित किराना का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
यहां से कुछ दूर स्थित महिपाल सिंह के कारखाने का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा ले गए। इसी तरह दिनेश सिंह की दुकान और बाबी के कंप्यूटर सेंटर का भी ताला चटका दिया। पर इन दुकानों में अंदर लगे शटर का ताला न टूटने से चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर ऊसराहार की तरफ सामान ले जाते समय चोरों का लोडर एक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। इस पर चोर सामान को किसी अन्य वाहन में भरकर भाग गए। मालूम हो कि एक दिन पहले कस्बा के तिराहे पर स्थिति एक दुकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया था।
लेकिन चोरी नहीं कर सके थे। इस घटना को थाना ऊसराहार के एक सिपाही के नकारने पर व्यापारियों की झड़प भी हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।