{"_id":"ec3e579b87adfddee35e56b9994ec263","slug":"the-young-man-was-given-life-by-consuming-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जहर खाकर जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने जहर खाकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 17 May 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के व्यवहार से क्षुब्ध युवक ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
उसे गंभीर हालत में शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज
के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के
लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी अवधेश कुमार (35) पुत्र गया प्रसाद की शादी सुषमा देवी से हुई थी। उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बताया जाता है कि सुषमा का व्यवहार ससुराल वालों के प्रति अच्छा नहीं था। मृतक के पिता ने बताया कि सुषमा आए दिन घर से गायब रहती थी।
ससुराल वाले उससे कुछ कहते थे तो वह झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती थी। शनिवार को अवधेश भूसा डालने खेत में गया था। इसी दौरान मौका पाकर सुषमा 20 हजार रुपये और जेवर लेकर भाग गई। वह बच्चों को भी छोड़ गई थी। शाम को अवधेश जब लौटा तो उसे सुषमा के घर से सामान लेकर भाग जाने की जानकारी हुई।
यह सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सका। रविवार की सुबह करीब 7 बजे अवधेश ने अपने कमरे में जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। चौबिया थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि गया प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने सुषमा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सुषमा का सुराग लगाने में जुटी है।