{"_id":"5f2d7f818ebc3e3d1769a48e","slug":"the-young-man-hanged-after-cutting-the-vein-of-his-hand-etawha-news-knp575575460","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने हाथ की नस काटने के बाद फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने हाथ की नस काटने के बाद फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो संख्या 19 मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा बिजौली में एक युवक ने पहले हाथ की नस काट ली और बाद में फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव रतनपुरा बिजौली निवासी मोहित कुमार पुत्र स्व. अरविंद सिंह ने किसी बात से क्षुब्ध होकर शुक्रवार की शाम को घर पर ही अपने हाथ की नस काट ली और बाद में फांसी के फंदे पर लटक गया।
जिससे उसकी मौत हो गई। जब परिजनों ने देखा तो तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर बिजौली चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
वहीं कुछ ग्रामीणों में चर्चा थी कि गृहकलह से तंग आकर युवक ने जान दे दी। फिलहाल आत्महत्या के कारण का स्पष्ट पता नहीं लग सका है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक के एक बहन व दो बड़े भाई हैं।