फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The work of identification of those who disturbed the election started

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की पहचान का काम शुरू

Fri, 19 Mar 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
The work of identification of those who disturbed the election started
इटावा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस ने चुनाव से पहले उन लोगों को पाबंद करने का फैसला किया है, जिनसे चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका है। पुलिस पूरे जिले में अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है। इनमें वह लोग भी शामिल है, जिन्होंने पिछले तीन बार के लोकसभा, विधान सभा और पंचायत चुनावों में किसी न तरह से अड़चन पैदा की थी।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अराजक तत्वों का डाटा तैयार करने को कहा है। साथ ही उन लोगों की भी पहचान करने को कहा गया है, जो पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिए ओछी हरकत कर सकते हैं। अभियान के दौरान चिन्हित सभी लोगों को सीआरपीसी की धारा 107/16 के तहत नोटिस जारी कर मोटी रकम से पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद इन सभी लोगों को अपने इलाके के एसडीएम कार्यालय में हाजिर होकर चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने का शपथ पत्र देते हुए मुचलका भी भरना होगा। वहीं, चुनाव के दौरान जो लोग गड़बड़ी करते पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों लोग होंगे पाबंद
एसएसपी के मुताबिक चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित करने के लिए पुलिस का अभियान चल रहा है। इस दौरान उन लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिन्होंने पिछले तीन बार से लोकसभा, विधानसभा, पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी की हो। मतदाताओं को धमकाया या किसी अन्य तरह से मतदान का प्रभावित किया होगा। अभी तक तमाम ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा चुका है पंचायत चुनाव में गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं।

मतदान प्रभावित करने वालों पर रहेगी पैनी नजर
पुलिस जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे लोगों और उनसे जुड़े लोगों पर पुलिस नजर रख रही है। खासतौर पर पुलिस उन लोगों की अभी से निगरानी करने जा रही है जो उम्मीदवार के समर्थन में मतदाताओं को डरा-धमका सकते हैं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पंचायत चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने की कवायद शुरू हो गई है। जिले भर में ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे सभी लोगों को पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed