फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The wedding gift plants

शादी में पौधे गिफ्ट करें

Sun, 24 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 24 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The wedding gift plants
विकास भवन में जागो फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पौधे रोपित करते समाजसेवी। - फोटो : अमर उजाला
शहर में जागो फाउंडेशन ने आर्ट ऑफ लिविंग इटावा चेप्टर के साथ मिलकर विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधारोपड़ कर पृथ्वी बचाओ आंदोलन की शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा ने कहा कि वृक्ष के कटने से भीषण गर्मी, पानी का संतुलन एवं विभिन्न पर्यावरण की समस्याएं उपज रही है। उन्होंने आवाहन किया कि जो लोग शादियों एवं पार्टियों में जाते हैं। वह गिफ्ट में  एक उपहार के रूप में पौधों को लेकर जाएं।
विज्ञापन



पौधरोपण की शुरूआत विकास भवन इटावा में सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने की।  इसके बाद केके महाविद्यालय समेत अन्य जगहों पर भी पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर जागो फाउंडेशन ने विशेष गोष्ठी आयोजित की। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि नहर के किनारे, सड़क के किनारे, खेतों के किनारे, बंजर भूमि आदि खाली पड़ी जमीन पर विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाने चाहिए। कार्यक्रम में मनीष सहाय, गुजरात के प्रशिक्षक श्री प्रशांत लालचंदानी, योगेन्द्र, सर्वेन्द्र, आर के दुबे, सुनील, भीम, शिवेश एवं अनुभव का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed