{"_id":"627c02eb2c2318360272e896","slug":"the-water-supply-of-hundreds-of-houses-stopped-when-the-pipeline-was-cut-and-left-after-digging-the-drain-etawah-news-knp696255630","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला खोदकर छोड़ा, पाइपलाइन कटने सैकड़ो घरों की जल आपूर्ति रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला खोदकर छोड़ा, पाइपलाइन कटने सैकड़ो घरों की जल आपूर्ति रुकी
विज्ञापन
इटावा। नाला निर्माण का काम करा रहे ठेकेदार ने ऋषिपुरम कालोनी और टीचर्स कालोनी का रास्ता और जालपूर्ति बंद कर दी है। नाले से निकली मिट्टी रास्ते पर डाल देने से लोगों को चक्कर लगाकर निकलना पड़ रहा है।
ऋषिपुरम कालोनी में दो करोड़ से 990 मीटर चौड़ा और एक मीटर लंबा नाला बनाया जा रहा है। ठेकेदार ने 200 मीटर तक खुदाई कर गिट्टी डलवा दी है। नाले से निकली मिट्टी ऋषिपुरम कालोनी और टीचर्स कालोनी को जाने वाले रास्ते पर डाल दी गई है। इससे दोनों कॉलोनियों का सीधा रास्ता बंद हो गया है। नाले के बीच आने से पानी की पाइप लाइन को भी काटकर बंद कर दिया गया। इससे 100 से अधिक घरों की जालपूर्ति भी बंद है।
अजीतनगर वार्ड के सभासद के प्रतिनिधि सुनील दत्त अंबेडकर ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मकानों से सटकर खुदाई कराई है, जबकि दूसरी ओर जगह खाली पड़ी है।
ऋषिपुरम कालोनी के राम कृपाल शर्मा ने बताया पाइप लाइन बंद होने से पानी नहीं मिल रहा है। प्रेम सिंह अंबेडकर ने कहा कि रास्ता बंद होने से घूमकर जाना पड़ रहा है। अधिशाषी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी ने कहा कि रविवार को समस्या की शिकायत मिली है। जल संकट और रास्ते की समस्या का समाधान कराया जाएगा।