फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The wall of the tin shed collapsed, burying the straw and grains.

Etawah News: टीनशेड की दीवार गिरी, भूसा व अनाज दबा

Thu, 09 Apr 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The wall of the tin shed collapsed, burying the straw and grains.
ताखा। क्षेत्र के ग्राम लाहटिया में बुधवार सुबह लगातार हो रही बारिश के कारण हादसा हो गया। गांव निवासी आलोक कुमार के दरवाजे पर रखा टीनशेड अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना में टीनशेड के नीचे रखा भूसा, अनाज और अन्य जरूरी सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन




पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। बुधवार सुबह तेज बारिश के दौरान अचानक टीनशेड की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। काफी मात्रा में रखा भूसा बारिश के पानी में भीगकर खराब हो चुका था।
विज्ञापन

इससे पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है। घर के उपयोग का अनाज और अन्य सामान भी नुकसान हो गया। पीड़ित आलोक कुमार ने बताया कि इस नुकसान से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल शैलेश यादव ने फोन पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। प्रशासन जल्द ही इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगा। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आलोक कुमार का परिवार गरीब है। इस नुकसान से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट आ गया है। प्रशासन को तत्काल सहायता प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed