फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The US administration lion safari will teach the tricks of the cradle

अमेरिकी सिखाएंगे सफारी प्रशासन को शेर पालने के गुर

Sat, 25 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 25 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
The US administration lion safari will teach the tricks of the cradle
शेर - फोटो : अमर उजाला

इटावा। इटावा सफारी पार्क में शेरों की देखरेख को विश्व स्तरीय बनाने की तैयारी है। इसके लिए सफारी के डाक्टर, कीपर और अफसर अमेरिका में प्रशिक्षण लेने जाएंगे। अमेरिका जाने वाली टीम में  मथुरा, कानपुर व गुजरात के उन डाक्टरों को भी शामिल किया जाएगा, जो लायन सफारी में अभी तक शेरों की देखरेख से जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन


इटावा सफारी पार्क में शेरों एवं शावकों की मौत के बाद अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सफारी के दिन फेरने के लिए अमेरिका से सहयोग मांगा है। हाल ही में अमेरिकी विशेषज्ञों क ा दल सफारी पहुंचा था। इन दल के सुझाव पर  शेरों की देखरेख में कई बदलाव भी किए गए।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि अमेरिकी विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट में सलाह दी है कि सफारी के प्रशासनिक अधिकारी व डाक्टरों को शेर पालने का माकूल अनुभव नहीं है। ऐसे में इन्हें अमेरिका भेज कर प्रशिक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सफारी के अधिकारियों, डाक्टरों व कीपर  को अमेरिका में शेरों के पालने की तकनीकी विधि दिखाई जाए तो फायदा मिल सकता है। अमेरिकी दल ने इसकी चर्चा सफारी के निरीक्षण के दौरान भी सफारी के प्रशासनिक अधिकारियों से की थी।


बताया जा रहा है कि इस पर शासन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिन लोगों को अमेरिका प्रशिक्षण के लिए भेजा जाना है, उनके नाम की सूची भी तैयार कर ली गई है। इस सूची में  इटावा सफारी पार्क के अधिकारियों के साथ डाक्टर व कीपर शामिल हैं। साथ ही लखनऊ, कानपुर और मथुरा के उन डाक्टर भी शामिल हैं, जो सफारी में बीमार शेरों की देखरेख में लगे हुए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed