फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The trial of the new route plans , on 15 points blockade

नए रूट प्लान का हुआ ट्रायल, 15 प्वांइट पर नाकाबंदी

Fri, 06 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 06 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
The trial of the new route plans , on 15 points blockade
कोतवाली में रंगरूटों को नया रूट प्लान समझातीं एसएसपी मंजिल सैनी। - फोटो : अमर उजाला
भीषण जाम की समस्या से शहरवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए एसएसपी मंजिल सैनी ने अब स्वयं ही इसका बीड़ा उठाया है। इसके लिए उन्होंने नया सिटी रूट प्लान तैयार किया है और यातायात पुलिस के अलावा 50 रंगरूट व 15 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की है।
विज्ञापन



इस टीम को शहर में 15 प्वांइटों पर तैनात किया जाएगा और शहर के मुख्य बाजार को आटो फ्री जोन बनाया जाएगा। गुरुवार को इस नए रूट प्लान का ट्रायल किया गया और  एसएसपी ने पैदल घूमकर सभी प्वांइटों का निरीक्षण किया। ट्रायल के दौरान शहर पूरी तरह से जाम मुक्त दिखाई दिया, जिससे इस ट्रायल को सफल माना जा रहा है।
विज्ञापन



गुरुवार को एसएसपी मंजिल सैनी ने सुबह से कोतवाली में डेरा डाला। उन्होंने रंगरूट सहित 65 पुलिसकर्मियों की टीम को तैयार सिटी प्लान के बारे में समझाया। टीम को बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए 15 प्वांइट बनाए गए हैं, जहां पर चार-चार रंगरूट व एक पुलिसकर्मी की तैनाती होगी और बैरियर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बताया कि किस तरह से रूट मेप के अनुसार उन्हें शहर में वाहनों का आवागमन कराना है। किसी भी कीमत पर किसी भी वाहन को नियमों का उल्लंघन नहीं करने देने के निर्देश एसएसपी ने टीम को दिए। इसके बाद ट्रायल के तौर पर दोपहर 12 से शाम चार बजे तक टीम को सभी प्वांइटों पर तैनात किया गया और एसएसपी ने सभी प्वांइटों पर पैदल ही पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा और जरूरी दिशा निर्देश दिए।



पक्का बाग और पुरबिया टोला से होगी आटो और कार की एंट्री- इटावा। नए रूट मेप के अनुसार शहर में सिर्फ पुरबिया टोला और पक्का बाग रामलीला रोड से आटो और कार एंट्री कर सकेंगे। यह वाहन सीओ चौराहा से तिकोनिया होते हुए शास्त्री चौराहा या फिर पचराहा होते हुए ग्वालियर हाईवे की ओर निकलेंगे। पक्का बाग रूट से आने वाले आटो गाड़ीपुरा से होते हुए बल्देव चौराहा से राजागंज चौराहा तक आ सकेंगे और यहां से पचराहा होते हुए ही कहीं जाएंगे।


वहीं पक्का तालाब से आने वाले आटो सीओ चौराहा से या तिकोनिया और नौरंगाबाद चौराहा होते हुए शास्त्री चौराहा पर निकलेंगे या फिर पचराहा होकर ग्वालियर हाईवे की ओर जाएंगे। इन दोनों रूटों पर शहर की ओर से काई आटो या कार नहीं जाएगी।



मुख्य बाजार में नहीं फटकेंगे तिपहिया, चार पहिया वाहन-  इटावा। एसएसपी द्वारा तैयार नए रूट मैप में मुख्य बाजार को आटो फ्री जोन बनाया गया है, जिसे तिकोनिया से नगर पालिका राजागंज चौराहा, गाड़ीपुरा चौराहा से कोतवाली चौराहा, सीओ चौराहा से राजागंज चौराहा, साबितगंज से बल्देव चौराहा, शास्त्री चौराहा से शहर की ओर, नौरंगाबाद चौकी से नौरंगाबाद चौराहा की ओर कोई आटो नहीं जाएगा। साथ ही चार पहिया वाहन भी इन रूटों पर प्रतिबंधित रहेंगे।



हटेंगे हथठेले, फड़ व व्यापारियों को अंतिम चेतावनी- इटावा। शहर में पैदल भ्रमण के दौरान एसएसपी ने कडे़ तेवर दिखाते हुए सड़क पर लगे फड़ व दुकानदारों के अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने  व्यापारियों और फड़ लगाने वालों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दुबारा उन्होंने अतिक्रमण किया तो हद के बाहर सड़क पर लगा सामान पुलिस जब्त कर लेगी और व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


उन्होंने व्यापारियों से बडे़ तिरपाल की जगह सिर्फ छोटा तिरपाल लगाने को कहा। एसएसपी ने हथठेला वालों को मुख्य बाजार से हटकर ठेला लगाने के निर्देश दिए। कहा कि शहर में वेंडर जोन बनाए जाएंगे और सिर्फ वेंडर जोन में ही हथठेले खडे़ हो सकेंगे।



होमगंज भी पहुंची एसएसपी, मचा हड़कंप- इटावा। पैदल भ्रमण के दौरान एसएसपी दिन भर जाम से जूझते होमगंज सब्जी मंडी में भी जा पहुंची। उन्होंने यहां पर सड़क पर ही फड़ लगाए व्यापारियों को लताड़ लगाई। एसएसपी ने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए अपने सामने ही सड़क पर लगे फड़ हटवाए और कहा कि अगर उनके दुबारा आने पर फिर से जो फड़ सड़क पर लगा पाया जाता है तो उसका सामान जब्त करने के साथ व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने यहा पक्का अतिक्रमण करने वालों क ो भी तुरंत अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।



सुबह आठ से रात आठ बजे तक नहीं होगी लोडिंग-अनलोडिंग- इटावा। नए सिटी प्लान में एक और कड़ा कदम उठाया गया है, जिसमें शहर में सुबह आठ से रात आठ बजे तक लोडिंग अनलोडिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित की गई है। इस दौरान शहर में बैलगाड़ी, तांगा, लोडर, ट्रैक्टर आदि बड़े वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे। कोई भी हथठेला किसी एक स्थान पर जमकर खड़ा नहीं होगा, उन्हें सिर्फ चलते फिरते रहने की अनुमति होगी।




फिर लागू की जाएगी मिड वे पार्किंग व्यवस्था- इटावा। एसएसपी मंजिल सैनी ने जो नया रूट मेप तैयार किया है, उसके अनुसार आटो फ्री जोन में एक बार फिर से मिड वे पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी। इस बार खास बात यह होगी कि पार्किंग का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। पार्किंग में सिर्फ दुपहिया वाहन खडे़ होंगे। हथठेलों का पार्किंग में खड़ा होना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। नियमों क ा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान व मुकदमा दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed