फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The traffic jam felt like a vehicle could travel one kilometer in one and a half hours.

Etawah News: ऐसा लगा जाम, डेढ़ घंटे में एक किमी चल सके वाहन

Fri, 08 May 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The traffic jam felt like a vehicle could travel one kilometer in one and a half hours.
इटावा। दिन भर हुई रुक-रुक कर बारिश के बीच गुरुवार को इटावा-भरथना मार्ग पर चितभवन नहर पुल पर दोपहर कई घंटों तक जाम लगा रहा। स्थिति यह रही कि कई वाहन तो डेढ़ घंटे में एक किलोमीटर की दूरी ही तय कर सके। जब पुलिस पहुंची तब कहीं जाकर वाहनों ने रेंगना चालू किया। इसके बाद धीरे-धीरे कर वाहन जाम से पार होते रहे।
विज्ञापन




गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बारिश के बाद चितभवन नहर पुल पर जाम लगना शुरू हो गया। यह पुल इतना संकरा है कि इसपर से एक बार में सिर्फ एक ही वाहन निकल सकता है। ऊपर से पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे पुल से पार होना और भी दिक्कतों भरा हो गया है। साथ ही पास में ही यहां पर नए पुल का भी निर्माण चल रहा है जिसके कारण इस स्थान पर रास्ता बेहद खराब हो गया है।
विज्ञापन

इसी के चलते दोपहर एक बजे से यहां जाम लग गया और पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। दोपहर साढ़े तीन बजे मौके पर पुलिस पहुंची और जाम को खुलवाना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पुल से एक-एक ओर से वाहनों को निकलवाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से गुरुवार दोपहर शहर के भरथना चौराहे पर भी बारिश के बीच जाम की स्थिति बनी रही। चौराहे पर बरेली राजमार्ग और भरथना की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूलों की छुट्टी का समय होने से बड़ी संख्या में स्कूली वाहनों के निकलने से यातायात थम गया। चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed