फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The teenager pulled blatant assault on sleeping

सोते में किशोरी को खींचा शोर मचाने पर मारपीट

Sat, 06 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 06 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
 The teenager pulled blatant assault on sleeping

एक गांव में सो रही किशोरी को तीन शोहदे खींचकर ले जाने लगे। वह चीखी तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर तीनों युवक मौके से भाग निकले। खींचतान में किशोरी को चोटें आई हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। उधर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छेड़छाड़ की तीन घटनाएं हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात करीब 11 बजे घर के बाहर सो रही किशोरी को गांव के तीन युवक जबरन उठाकर ले जाने लगे। छेड़छाड़ की आशंका पर वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार और गांव के लोग दौड़ पड़े। यह देख तीनों शोहदे किशोरी को जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। खींचतान में किशोरी को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर एसओ चौबिया जेपी पाल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया है। एसओ चौबिया जेपी पाल ने बताया कि किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पक्का तालाब के पास पांच लोगों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। पति का आरोप है कि 12 जनवरी को उसकी पत्नी पक्का तालाब के पास जा रही थी, तभी पांच लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।


इसी प्रकार सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला ने मोहल्ले के एक युवक पर 23 दिसंबर 2014 को छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर पर्स छीन लेने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा ऊसराहार क्षेत्र के एक गांव में 2 जून को घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed