फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The sun shines at a minimum temperature of 14 degrees Celsius

खिली धूप ने दी गर्माहट न्यूनतम पारा पहुंचा 14 डिग्री सेल्सियश

Tue, 05 Jan 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
The sun shines at a minimum temperature of 14 degrees Celsius
इटावा।
विज्ञापन

साल के पहले हफ्ते में ठंड के तेवर कुछ ढीले पड़ गए हैं। मंगलवार को चटख धूप के साथ दोपहर का मौसम इतना गर्म रहा कि लोगों ने ऊनी कपड़ों से दूरी बना ली। दिन का न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान पिछले तीन दिन से 13 पर टिका है। वहीं, आसमान साफ रहने से धूप भी तेवर दिखा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विजय बहादुर जायसवाल ने बताया कि यदि दो डिग्री न्यूनतम तापमान और बढ़ता है तो बारिश होने की संभावना है। ऐसे में सब्जियों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
बीते कुछ वर्षों में शायद ही कभी ऐसा देखने को मिला है कि दिसंबर के बीतने पर भी घना कोहरा नहीं छाया। दो से तीन बार ही हल्का कोहरा पड़ा है। इस बार धूप लगातार निकलती रही। शीतलहर ‘चुप’ रही। गलन का दौर नहीं चला। दिसंबर के अलविदा दिनों में भले ही पारा लुढ़का हो लेकिन नई साल की सुबह से ठंड के तेवर हलके पड़ने लगे।
विज्ञापन

29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री था। 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान दो डिग्री पर आ गया था। पांच दिनों के अंदर अंदर न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटर की फसल को रोग से बचाएं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. विजय बहादुर ने बताया कि आमतौर पर जनवरी माह में होने वाली मटर में बुकनी रोग हो जाता है। पत्तियों, तनों एवं फलियों पर सफेद चूर्ण सा फैल जाता है। रोकथाम के लिए प्रति हेक्टेयर गंधक 80 प्रतिशत, दो किलोग्राम 500 या 600 लीटर पानी में घोलकर 10 से 12 दिन के अंतराल पर छिड़काव करें।
जनवरी अधिकतम न्यूनतम
01 20 08
02 22 12
03 23 13
04 23 13
05 26 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed