फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The roads were red, four died

सड़कें हुईं लाल, चार की गई जान

Tue, 05 May 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 05 May 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
The roads were red, four died
ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरथना मार्ग पर भरतिया कोठी चौराहा पर सोमवार की रात तेजी से आ रहे एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


लखनऊ सचिवालय में लिपिक के पद पर कार्यरत संजीव यादव (30) पुत्र लाल सिंह निवासी नगला सेवा थाना बसरेहर अपने दोस्तों सिपाही रोहित पुत्र प्रेम सिंह निवासी सकरावा सौरिख कन्नौज, सिपाही रवि यादव पुत्र शिवपाल सिंह निवासी हविलिया सौरिख कन्नौज तथा रामनरेश यादव पुत्र रूपलाल यादव निवासी विलिंदा कुर्रा मैनपुरी के साथ कार से एक बारात में शामिल होने के लिए कन्नौज गए थे। सोमवार की रात करीब एक बजे जब वह वापस इटावा के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी कार भरतिया चौराहा पर पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर ऊसराहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकला, लेकिन तब तक संजीव यादव की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद संजीव के परिजनों ने बताया कि लखनऊ से वह परिवार के साथ आया था। पत्नी और बच्चों को ससुराल मैनपुरी के वखतपुर गांव में छोड़ा और इसके बाद बारात में चला गया।

घायल रोहित इटावा में वायरलैस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है तथा रवि यादव आगरा में सिपाही के पद पर तैनात है। दोनों सिपाहियों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया है।

दीवार से टकराया ट्रक, मलबे में दबकर अधेड़ की मौत
सरसईनावर-ऊसराहार मार्ग पर गिट्टी से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर एक दीवार से टकरा गया। इससे दंपति दीवार के मलबे में दब गए। लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक पति की मौत हो चुकी थी। मुआवजे की मांग को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने ऊसराहार मार्ग पर जाम लगा दिया।

सरसईनावर निवासी राजाराम कठेरिया (55) वर्ष पुत्र इतवारीलाल का सरसईनावर-ऊसराहार मार्ग पर सड़क किनारे मकान है। सोमवार की रात राजाराम और उनकी पत्नी अलग-अलग चारपाई पर मकान की बाउंड्रीवाल के अंदर सो रहे थे। रात करीब एक बजे गिट्टी से लदा ट्रक असंतुलित होकर बाउंड्रीवाल से टकरा गया।

ट्रक के टकराने से दीवार ढह गई और उसका मलबा चारपाई पर सो रहे राजाराम व उनकी पत्नी मायादेवी के ऊपर जा गिरा। इससे दंपति मलबे के नीचे दब गए। आवास और चीख पुकार सुनकर परिजनों के साथ पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला।

ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक राजाराम की मौत हो चुकी थी।  घायल मायादेवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।

जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष जेपी यादव मयफोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन पब्लिक ने शव नहीं उठने दिया। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने ऊसराहार मार्ग पर रात करीब तीन बजे जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष के समझाने के बाद लोगों ने पांच घंटे बाद जाम खोला।

पोल से टकराने पर बाइक सवार की मौत, साथी घायलसरसईनावर-ऊसराहार मार्ग पर तेज गति से जा रही एक बाइक असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

सरसईनावर निवासी रिंकू (18) पुत्र श्रीकृष्ण बाल्मीकि सोमवार की रात अपने साथी अनिल के साथ बाइक से ऊसराहार जा रहा था। जैसे ही वह गांव से कुछ ही दूरी पर निकला था कि उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई।

हादसे में रिंकू का सिर पोल से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और अनिल बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ट्रेन से कटकर युवक की जान गईइटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुआपुरा के पास रेलवे लाइनपार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गांव वैशोली घाट निवासी अजय (18) पुत्र रामशंकर मंगलवार की सुबह इकदिल रेलवे स्टेशन के लिए जा रहा था।


बुआपुरा के पास जब वह रेलवे लाइन पार करने लगा तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed