फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The prosecution of traders in the Corona period should be over

कोरोना काल मे व्यापारियों पर लगे मुकदमें खत्म हों

Sun, 06 Sep 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The prosecution of traders in the Corona period should be over
फोटो संख्या 01 व्यापारियों संग बैठक करते एसपी सिटी डा. रामयश सिंह - फोटो : ETAWHA
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की रविवार को पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में व्यापारियों ने कोरोना काल में व्यापारियों पर लगे मुकदमों को वापस लेने मांग की है। एसपी सिटी डॉ.रामयश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने हनुमंतपुरा में हुई लक्खी चोरी की घटना का खुलासा न होने के विरोध में किया।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने व्यापारियों की सुरक्षा एवं संप्रभुता की बात रखी। साथ ही कोरोना काल में जिन व्यापारियों पर मुकदमे लगे हैं, उन्हें खत्म करने की बात कही।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि ई चालान करते समय प्रशासन बिना जांच किए चलान न करें।
बैठक में डॉ.केके शर्मा, शिव प्रताप भदौरिया, वीरेंद्र सिंह वर्मा, शैलेश जैन, नरेशचंद यादव, लतीफ खान मंसूरी, रिंकू यादव, ओम रतन कश्यप, विशाल गुप्ता, कामिल कुरैशी, प्रदीप सोनी, अजय कुमार गुप्ता, शेखर पांडे, शिवा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकरनगर के हनुमंतपुरा चौराहा स्थित ज्वैलर्स की दुकान में 21 अगस्त की रात हुई 50 लाख की चोरी का खुलासा न होने पर व्यापारी 8 सितंबर से धरने पर बैठेंगे। यह बात उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने कही है।
उन्होंने बताया कि घटना को 16 दिन बीतने के बावजूद पता लगाने में नाकाम रही है। यही वजह रही कि संगठन ने पुलिस लाइन में हुई व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक बहिष्कार किया।
बताया की हनुमंतपुरा चौराहा स्थित उमेश भदौरिया की दुकान से 50 लाख रुपये की चोरी की घटना का पता न लगने व थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को हटाए जाने के विरोध में 8 सितंबर से धरना पर बैठेंगे।
बताया कि बकेवर में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा जल्द करने की मांग की है। बताया हनुमंतपुरा चौराहा की सभी व्यापारी बाजार बंद करके उमेश भदौरिया के साथ धरने पर बैठेंगे।

उनके समर्थन में उनके साथ अन्य पदाधिकारी भी धरने पर बैठेंगे। उन्होंने एसएसपी से तेज तर्रार थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज नियुक्त किए जाने के मांग दोहराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed