{"_id":"570bf0864f1c1b74494a6bea","slug":"the-procession-came-down-on-flowers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा पर बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा पर बरसे फूल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
झांकी में शामिल श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में नवरात्र के अवसर पर सोमवार को पुरैला गांव से नवदुर्गा की झांकियों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर व फूल बरसा कर स्वागत किया गया। इस दौरान मां के जयकारों से आसपास का समूचा माहौल गूंजता रहा। क्षेत्र के पाल अड्डा, ऊसराहार, उमरैन, बिजनौरा सहित अन्य स्थानों से माता के नौ रूपों में सजी झांकियों की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में बैंडबाजों की धुन पर युवाओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाकर नृत्य किया।
इसके बाद सिद्धपीठ झुसी पीपल मंदिर पर फल का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष महेंद्र यादव के अलावा वीपी यादव, राजेश अग्निहोत्री राम,ू मलखान सिंह, अनिल यादव, शिशुपाल, कृष्ण गोपाल अमित गुप्ता रामजीवन चंद्रशेखर, उमाकांत, विनय, देवेश, नीरज, प्रवीन, आदेश, रामवीर, अजब सिंह, नृपेंद्र, राजीव कुमार, सोबरन, सत्यभान, प्रदीप, रामआसरे, पंकज दुबे आदि उपस्थित रहे।
उधर, इटावा नगर में कृष्णापुरम कालोनी सराय दयानत स्थित दुर्गामाता मंदिर में सोमवार को नवरात्र के चौथे दिन माता के मंदिर में देवी भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही भक्तों ने पूजन अर्चन शुरू कर देवी मां के जयकारे लगाए। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. अजंट सिंह यादव एवं महामंत्री राजीव यादव ने बताया कि अब से चार वर्ष पूर्व एक अप्रैल 2012 को माता की छोटे रूप में प्रतिमा कालोनी एवं नगर के धर्मप्रेमियों के सहयोग से लगवाई थी। तभी से पहली अप्रैल को प्रत्येक वर्ष वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। मंदिर में 13 अप्रैल को सायं 7 बजे माता के दरबार में भजन संध्या होगी।