फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The position of Indian hockey is good- Dhanraj

इंडिया हाकी की स्थिति काफी अच्छी-धनराज

Sun, 20 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 20 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
The position of Indian hockey is good- Dhanraj
इंडिया हाकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री धनराज पिल्लई मानते हैं कि वर्तमान में इंडिया हाकी टीम की स्थिति काफी अच्छी है। पिछले 6-7 सालो में इंडिया हाकी में खूब पैसा भी आया है, लिहाजा खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिला है। 
विज्ञापन


डीपीएस इटावा के स्पोर्ट्स-डे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रविवार को आए धनराज पिल्लई ने कहा कि इंडिया की हाकी टीम ने हौलेंड व इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को भी पराजित किया है। वर्ष 2016 में ब्राजील में होने वाली प्रतियोगिता में भी इंडिया टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। उम्मीद है कि इंडिया टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब वह खेलते थे तब समस्याएं आती थी।  आज ऐसी स्थिति नहीं है। विदेशी कोच है, सिलेक्टर भी अच्छे हैं। उन्होंने कहा की हाकी की क्रिकेट से तुलना नहीं करनी चाहिए, 30 साल पहले क्रिकेट का भी यही स्थिति थी। रणजी भी विल्स प्रायोजित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1983 में जब कपिल देव, सुनील गावस्कर विश्व कप जीतकर आए, उसके बाद ही देश में क्रिकेट का ग्राफ बढ़ा था। वह कहते हैं कि जिस दिन ओलंपिक में एक भी मेडल टीम जीत गई उसी दिन से इंडिया हाकी एकदम नई ऊंचाइयों की छूएगी। वह कहते हैं कि हाकी इंडिया को हर स्टेट, जिला में एक एकेडमी खोलना जरूरी है।


धनराज ने कहा कि इटावा की एस्ट्रोटर्फ विश्व स्तरीय है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी तारीफ की साथ ही कहा कि इटावा की एस्ट्रोटर्फ के उद्घाटन के समय देश के बड़े हॉकी खिलाडिय़ों को बुलाकर खिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed