{"_id":"60fafd6c8ebc3e583534dbca","slug":"the-old-market-got-away-from-the-new-city-etawah-news-knp6419910131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये शहर से दूर हो गया पुराना बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये शहर से दूर हो गया पुराना बाजार
विज्ञापन
फोटो संख्या 21- रेलवे स्टेशन रोड पर बन अरविंद पुल पर धंसकी सड़क
- फोटो : ETAWAH
इटावा। अरविंद पुल धंसने से रेलवे स्टेशन से पुराने शहर और मुख्य बाजार से सीधे संपर्क टूट गया है। ट्रेन, बस से आए यात्रियों और नए शहर के लोगों को पुराने शहर व बाजार जाने के लिए लगभग तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पुल की मरम्मत में एक दो-दिन लगेंगे।
अरविंद पुल एक साइड धंसने के अलावा साइड में मिट्टी का कटाव होने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुल के किनारे 11 हजार की लाइन और ट्रांसफार्मर भी लगा है। मिट्टी कटाने के कारण विद्युत विभाग ने क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर ट्रांसफार्मर हटवा दिया। पुल पर दोनों तरफ बेरीकेडिंग लगाकर आवागमन बंद करा दिया गया है। इससे रेलवे स्टेशन से नौरंगाबाद की दूरी बढ़कर तीन किलोमीटर हो गई है। लोगों को चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है।
नगर पालिका के सहायक अभियंता निर्माण रमाशंकर राम ने बताया कि पुल के नीचे पाइप लाइन की मरंमत का काम दोपहर बाद शुरू करा दिया गया। अब मिट्टी का भराव कराकर सड़क को ठीक कराया जाएगा। इसमें शनिवार को पूरा दिन लग जाएगा। इससे आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
तहसील, नगरपालिका भी पुराने शहर में
रेलवे स्टेेशन से मुख्य बाजार, तहसील, नगर पालिका, जिला पंचायत कार्यालय, कोतवाली, सीओ सिटी कार्यालय, पुरानी इमरजेंसी, पचराहा, छैराहा होकर भिंड, ग्वालियर जाने के लिए सीधा रास्ता है।
पाइप लाइन टूटने से हुआ मिट्टी का कटान
करीब 60 साल पुराने अरविंद पुल के नीचे से नगर पालिका की 10 इंची पाइप लाइन निकली है। पिछले दिनों बारिश में पाइप टूट गया था। पानी की तेज बहाव में पुल के नीचे मिट्टी का कटान होता रहा। इस पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। मिट्टी के कटान के कारण शुक्रवार को सड़क धंसकने लगी तब नगर पालिका के अधिकारी सक्रिय हुए।
वर्जन
पुल की मरम्मत का काम जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा। नगर पालिका की टीम लगी है। सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर समेत अन्य अधिकारियों को पुल धंसने की सूचना दे दी गई है। -नौशाबा फुरकान, नगर पालिका अध्यक्ष
पुल की देखरेख में लापरवाही
व्यवसायी विकास मिश्रा ने कहा कि पुल पर वाहनों का लोड साल दर साल बढ़ रहा है। किंतु पुल की ठीक से देखरेख नहीं होती। व्यस्ततम पुल की ठीक से देखभाल होनी चाहिए।
पाइप लाइन की ठीक से मानीटरिंग हो
दुकानदार श्रवण अग्रवाल ने कहा कि समस्या जब तक गंभीर नहीं हो जाती अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। बारिश के दिनों में पाइप लाइन की नियमित मानीटरिंग होनी चाहिए।
बिजली संकट से परेशानी बढ़ी
दुकानदार संजय गोयल ने कहा कि पुल पर मिट्टी के कटान से 11 हजार की लाइन गिरने की आशंका है। इस वजह से दिन भर विद्युत आपूर्ति बंद रही। एक-दो दिन दुकानदारी तो चौपट रहेगी।

फोटो संख्या 22- बेरीकेड लगाकर पुल पर जाने का रास्ता रोका गया- फोटो : ETAWAH