फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The new circle rates from August

पहली से नए सर्किल रेट, कटेगी जेब

Tue, 28 Jul 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 28 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
The new circle rates from August

जिले में व्यावसायिक, रिहायशी और कृषि भूमि के सर्किल रेट पहली अगस्त से बढ़ाने की पूरी तैयारी हो गई है। जमीन की रजिस्ट्री कराने में अब ज्यादा जेब कटेगी। जिलेवार क्षेत्र की सर्किल रेट की सूची लगाने के बाद आपत्तियां मांगी गई थीं।

विज्ञापन


दो दर्जन से अधिक आपत्तियां तहसील में दी गई हैं। इनका निस्तारण 30 जुलाई तक कर दिया जाएगा। इसके बाद पहली अगस्त से जमीन, मकान, दुकान और कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने के लिए नए सर्किल रेट के हिसाब से भुगतान करना होगा।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में चार वर्गों में सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। राष्ट्रीय राज्य मार्ग, जनपदीय मार्ग, लिंक मार्ग और आवासीय भूमि से संबंधित संपत्तियां शामिल हैं। शहरी क्षेत्र में हाईवे किनारे व्यावसायिक भूखंडों की रजिस्ट्री अब 27 हजार से बढ़कर 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील चौराहे से कच्ची सराय, सराय शेख की जमीन भी 27 हजार रुपये प्रति वर्ग गज हो जाएंगे। बलदेव चौराहे से राजागंज चौराहे तक की जमीन 25 हजार प्रति वर्ग गज की जगह अब 33 हजार रुपये प्रति वर्ग गज हो जाएगी। पहली अगस्त से इन क्षेत्रों में जमीन खरीदने वालों से इसी रेट पर स्टांप ड्यूटी ली जाएगी।

इसी प्रकार राजागंज चौराहे से छैराहा तक के आसपास के मोहल्लों में भी अब जमीन खरीदना काफी महंगा हो जाएगा। यहां रेट 20 हजार रुपये प्रति वर्ग गज है पर पहली अगस्त से दाम पांच हजार रुपये प्रति वर्ग गज बढ़कर 25 हजार रुपये हो जाएंगे।

शहर के पुराना थाना, अस्पताल आदि स्थानों पर जमीन 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये प्रति वर्ग गज हो जाएगी। शहर के अकालगंज की जमीन की सरकारी दर अब आठ हजार से बढ़कर 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज हो जाएगी।

इसी तरह आलमपुरा क्षेत्र की जमीन के रेट सात हजार से बढ़कर नौ हजार और अशोक नगर क्षेत्र में 15 हजार से बढ़कर 20 हजार रुपये प्रति वर्ग गज हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रिहायशी जमीन के रेट 20 हजार रुपये से बढ़कर 25 हजार रुपये हो जाएंगे। शहर के सिविल लाइंस में भी प्रति वर्ग गज तीन हजार रुपये ही बढ़ोत्तरी की जा रही है।

अभी तक इस क्षेत्र में जमीन खरीदने पर स्टांप ड्यूटी 15 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के वजीरपुर में दो हजार से अब 2500 रुपये प्रति वर्ग गज हो जाएंगे। शहर के साबित गंज क्षेत्र की जमीन के रेट भी 12 हजार से 15 हजार रुपये प्रति वर्ग गज हो जाएंगे।


सराय तबेला के रेट भी आठ हजार से बढ़कर दस हजार रुपये वर्ग गज हो जाएंगे। इसी तरह स्वामी टोला के रेट भी आठ हजार रुपये से बढ़कर दस हजार रुपये प्रति वर्ग गज हो जाएंगे। सराय र्जन क्षेत्र के रेट आठ हजार से बढ़कर दस हजार रुपये प्रति वर्ग गज हो जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में अब कृषि भूमि खरीदना भी महंगा हो गया है। कृषि भूमि के रेट 15 लाख रुपये से बढ़कर 20 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed