फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The miscreants carried out the incident by using the fog as a shield.

Etawah News: कोहरे को ढाल बनाकर बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम

Thu, 25 Jan 2024 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
The miscreants carried out the incident by using the fog as a shield.
बकेवर। घने कोहरे को ढाल बनाकर बदमाशों ने कंटीले तार लगाकर सब्जी विक्रेता को घायल करके लूट की थी। पुलिस की तीन टीमें सुराग लगाने में जुटी हुई हैं। पुलिस घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर कस्बों व गांव में लोगों के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है, लेकिन घटना वाले दिन अधिक कोहरा होने के चलते कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

19 जनवरी को सुबह करीब चार बजे निवाड़ीकला से नगला भदौरिया गांव को जाने वाले मार्ग पर रास्ते में कटीले तार बांधकर वारदात को अंजाम दिया था। कोहरे में बदमाशों ने नगला भदौरिया पुलिया के पास कंटीले तार बांधे थे। तार नहीं दिखने पर सब्जी मंडी जा रहा नीरज निवासी इंद्राउखी बाइक सहित उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद दो बदमाशों ने उसके पास से 30 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया था। घायल सब्जी विक्रेता का सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नीरज से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का पुलिस सुराग लगाने में जुटी है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल सुनसान इलाके में है। पुलिस घटनास्थल से चार किलोमीटर तक के गांव व कस्बों, पेट्रोल पंप आदि पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। घटना के समय कोहरा अधिक होने के चलते बदमाश सीसीटीवी कैमरों में भी लोगों के गुजरने की साफ तस्वीर नहीं आ रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बदमाश गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed