फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The message of live and let live given from Prabhat Pheri

प्रभात फेरी से दिया जियो और जीने दो का संदेश

Thu, 14 Apr 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The message of live and let live given from Prabhat Pheri
इटावा। भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव का आगाज बुधवार से प्रभात फेरी के साथ हो गया। श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर करनपुरा में पूजा पाठ का क्रम प्रारंभ हो गया था। युवाओं ने अपने दुपहिया वाहनों से भगवान महावीर स्वामी का जियो और जीने दो अहिंसामयी संदेश देने के लिए रीतेश जैन एवं सौरभ जैन के नेतृत्व में प्रभात फेरी शहर भर में निकाली।
विज्ञापन

करनपुरा से प्रारंभ हुई यह प्रभात फेरी टिक्सी मंदिर, डांडा, छैराहा, पचराहा, कोतवाली चौराहा, सरायशेख, तिकोनिया, नौरंगाबाद चौराहा, पचराहा, छैराहा होते हुए करनपुरा पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

प्रभात फेरी में नगर के सभी मंदिरों के पुरुष, युवा वर्ग आदि उपस्थित रहे। प्रभात फेरी के बाद पुजारियों ने श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं संगीतमय पूजा पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में आज निकलेगी शोभायात्रा
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत आज नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
यह शोभायात्रा श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर करनपुरा से प्रारम्भ होकर छैराहा, पचराहा, राजागंज चौराहा, नगर पालिका चौराहा, पक्की सराय, तिकोनिया, नौरंगाबाद, साबितगंज तिराहा, तहसील चौराहा, महावीर स्वामी चौराहा होते हुए छैराहा पचराहा के रास्ते करनपुरा में समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed