{"_id":"58275b924f1c1b342fb3b461","slug":"the-main-branch-of-the-state-bank-reached-21-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक मुख्य शाखा में पहुंचे 21 करोड़ के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक मुख्य शाखा में पहुंचे 21 करोड़ के नोट
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
कचहरी रोड पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के गेट पर लगी लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार चौथे दिन बैंकों और डाकघरों में 1000-500 के नोट बदलने और जमा करने का सिलसिला जारी रहा। साथ ही लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक परेशानी एटीएम बंद होने से है। एसबीआई मुख्य शाखा में ही अब तक करीब 21 करोड़ रुपये के नोट पहुंच चुके हैं। जिले भर में यह आंकड़ा कई अरब पहुंचने का अनुमान है। बैंकों ने शनिवार से दो हजार का नया नोट भी कुछ समय के लिए काउंटर पर उपलब्ध कराया।
रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए शनिवार को चौथे दिन बैंकों और डाकघरों में नोटों को बदलने और जमा करने वालों की लाइन लगी रही। बैंकों में नोट तो जमा होते रहे, लेकिन बदलने का काम अटकता रहा। उप डाकघरों में नोट बदलने में परेशानी बदस्तूर जारी रही। शाहकमर मोहल्ला स्थित न्यू सिटी उप डाकघर पर सुबह 11 बजे ही नोट न होने की बात सुनकर मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने यहां समय बर्बाद करने के बजाय अन्य बैंकों व डाकघरों का रुख करना उचित समझे।
शास्त्री चौराहा स्थित स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मुख्य गेट बंद रखा। अंदर के लोग बाहर निकलने पर ही बाहर के लोग अंदर भेजे गए। चीफ मैनेजर एके गुप्ता सहयोगी स्टाफ उप प्रबंधक प्रतिमा शंकर दीक्षित आदि के साथ लगातार काउंटरों का जायजा लेते रहे। उन्होंने बताया सिर्फ इसी ब्रांच में अब तक करीब 21 करोड़ के नोट पहुंचे हैं। इनमें 20 करोड़ के आसपास नोट जमा हुए हैं, जबकि एक करोड़ नोट बदले गए हैं।
विज्ञापन
संकटमोचन मंदिर के पास स्थित प्रधान डाकघर में भी दिनभर काउंटरों पर लोगों का काफी जमावड़ा रहा। कचहरी रोड स्थित पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, सिंडीकेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और सेंट्रल बैंक शाखाआें के बाहर सड़क तक कतारें रही। कचहरी रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा में एक्सचेंज काउंटर सवा तीन बजे बंद कर दिया गया। काउंटर बंद होने से लोगों ने व्यवस्था को जमकर कोसा।
बकेवर पोस्ट आफिस में दो दिन से नहीं कैश
लखना पोस्ट आफिस में नोट बदलने की व्यवस्था नहीं की गई। बकेवर पोस्ट आफिस व एक भी एटीएम में कैश नहीं है।
नोट बदलने के लिए शनिवार को बकेवर, लखना की सभी बैंक व पोस्ट आफिस खुले रहे। लोग सुबह आठ बजे से ही बैंक की शाखाओं के बाहर लाइन लगा लिए। बकेवर व लखना के करीब आधा दर्जन से अधिक एटीएम आज तक बंद है।
उनमें कैश नहीं है। एटीएम में अभी तक कैश नहीं डाला गया है। इसके अलावा बकेवर पोस्ट आफिस में दो दिन से कैश ही नहीं है। बकेवर पोस्ट आफिस के पोस्ट मास्टर एके गुप्ता ने बताया जो कैश था उनको बांटा गया है। वहीं लोगों में लखना पोस्ट ऑफिस के प्रति भारी नाराजगी दिखी। डाक अधीक्षक इटावा आरएन यादव ने बताया कि स्टेट बैंक की इटावा शाखा से उनको कैश लेना पड़ता है। जिसके आने में काफी देरी हो जाती है।