फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The Magic entered the tractor standing on the highway, a death

हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर में मैजिक घुसी, एक की मौत

Thu, 04 Jun 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 04 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
 The Magic entered the tractor standing on the highway, a death

इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के पास गुरुवार शाम को  मैजिक हाइवे के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। इससे मैजिक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों का कहना है कि मैजिक वाहन की रफ्तार काफी तेज थी।  गुुरुवार दोपहर को एक मैजिक औरैया से सवारी लेकर इटावा जा रही थी। मानिकपुर मोड़ के पास शाम को चार बजे दयाल धर्म कांटा पर खड़ा ट्रैक्टर में पीछे से मैजिक वाहन घुस गया।
विज्ञापन


इस हादसे में मैजिक में आगे बैठे श्यामकिशोर (22) पुत्र बलवीर सिंह निवासी महमूदपुर पैगूपुर थाना अजीतमल औरैया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आशीष (21) पुत्र किशनू निवासी बाबा का पुरवा फफूंद व रुखसाना (45) पत्नी सैय्यद खान निवासी अनंतराम अजीतमल औरैया गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत होने पर घायल आशीष को सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मय ट्राली लेकर भाग निकला। वहीं मैजिक का भी चालक घटनास्थल से फरार हो गया।  सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि श्याम किशोर शुक्रवार को अलीगढ़ में एसएससी की भर्ती में शामिल होने के लिए घर से निकला था। उसका चयन यूपी पुलिस में हो गया था।  उसे 15 जून को झांसी में ट्रेनिंग पर जाना था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ था।

उधर अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानिकपुर मोड़ के पास स्थित नगीना भट्टा पर काम करने वाला राशिद (25) पुत्र मंगू भट्टा के पास ही अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।

इसी तरह गुरुवार की दोपहर डीपीएस स्कूल के सामने बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से शशांक गुप्ता (24) पुत्र मनमोहन निवासी रेल मंडी जसवंतनगर घायल हो गया।

इकदिल में टायर बदल रहे खलासी को ट्रक ने रौंदा, मौत
इटावा।
नेशनल हाइवे पर इकदिल कस्बे के पास ट्रक पंचर होने पर टायर बदलते समय दूसरे ट्रक ने खलासी को रौंद दिया। दुर्घटना गुरुवार तड़के सुबह करीब चार बजे हुई।  

फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के गांव नगला कमले निवासी मनोज यादव ट्रक पर चालक है जबकि उसका चचेरा भाई पंकज (18) पुत्र सुघर सिंह खलासी का काम कर रहा था। बुधवार को दोनों ट्रक लेकर कानपुर देहात क्षेत्र में गए हुए थे। वहां से गुरुवार तड़के ट्रक में मौरंग लादकर आगरा जा रहे थे।

देर रात उनका ट्रक जैसे ही इकदिल कस्बा के पास पहुंचा तभी एक टायर पंचर हो गया। सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर खलासी पंकज उसे बदलने लगा। तभी पीछे से आए दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी को लेकर भाग निकला।

सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पंकज को जिला अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवारीजन भी इटावा आ गए। घर वालों का रो-रोकर हाल खराब था।


डीसीएम पलटने से कई घायल
महेवा (इटावा)।
बकेवर थाना क्षेत्र के हाइवे पर ग्राम टिलीटिला के पास डीसीएम के पलटने से कई लोग घायल हो गए। बुधवार की रात करीब 1.30 बजे शिकोहाबाद से ईंट-भट्टे के लेवर लेकर डीसीएम मकरेजा थाना डकोर जनपद जालौन जा रही थी। हाइवे पर ग्राम टिलीटिलॉ के पास पलट गई। इससे बलवान पुत्र बद्री प्रसाद सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed