{"_id":"60a9435c8ebc3e14c8183d35","slug":"the-liquor-contract-salesman-was-stabbed-and-looted-two-lakh-rupees-etawha-news-knp629863244","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका के सेल्समैन को चाकू मारकर दो लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेका के सेल्समैन को चाकू मारकर दो लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
इटावा। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के थियोसोपिकल इंटर कालेज के पास बदमाशों एक शराब ठेके के सेल्समैन अरविंद कुमार को चाकू मारकर दो लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद घायल सेल्समैन को इलाज लिए जिला अस्पताल भेजा है।
न्यू बस स्टैंड के पास रहने वाले अरविंद कुमार नौरंगाबाद स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर सेल्समैन है। अरविंद ने बताया कि शनिवार देर शाम वह ठेका बंद करने के बाद मालिक को बिक्री के रुपए देने एसडी फील्ड के पास पहुंचा। उसी दौरान बदमाशों ने उसे घेरकर पीटा और नोटों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। वैग न छोड़ने पर एक बदमाश ने उसे चाकू मार दिया और नोटों से भरा बैग छीनकर बदमाश भाग गए।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह मौके और फिर अस्पताल पहुंचे। अरविंद से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि अरविंद जिस ठेका पर काम करता है, उसमें तीन दिन में 57 हजार रुपए की बिक्री हुई। घटना की तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।