फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The Jaldhara Mahotsav and Palki Yatra were celebrated with great fanfare at Nasiyan Ji.

Etawah News: नसियां जी में जलधारा महोत्सव और पालकी यात्रा धूमधाम से मनाई गई

Sat, 26 Sep 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 26 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The Jaldhara Mahotsav and Palki Yatra were celebrated with great fanfare at Nasiyan Ji.
फोटो 13:::महावीर प्रतिमा का अभिषेक करते पुजारी। स्रोत स्वयं
इटावा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नसियां जी में शनिवार को जलधारा मेला महोत्सव और पालकी यात्रा धूमधाम से आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में परम पूज्य सप्तम पट्टाचार्य शिष्य केसरी श्रमण मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ससंघ का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर में श्रीजी को पालकी में विराजमान कर पीले वस्त्र धारण कराए गए। श्रद्धालुओं को श्रीजी की पालकी उठाने का सौभाग्य मिला। गाजे-बाजे के साथ पालकी यात्रा मंदिर प्रांगण से नेपाली आश्रम होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद जलाभिषेक, शांतिधारा, संगीतमय पूजन और जलधारा की गई। श्रीजी की भव्य महाआरती भी संपन्न हुई। इटावा के अलावा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। महोत्सव का विशेष आकर्षण 21 फुट ऊंची भगवान महावीर की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक का प्रथम कलश शांति स्वरूप जैन को प्राप्त हुआ। द्वितीय कलश डॉक्टर सी के जैन को और तृतीय कलश आनंद कुमार सौरभ जैन जैन परिवार को सौभाग्य से मिला। भक्ति संगीत के बीच महिला और पुरुष श्रद्धालु भक्ति नृत्य में झूम उठे। पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed