{"_id":"6997561cae110a5c5c022850","slug":"the-heat-will-increase-the-mercury-will-cross-30-degrees-etawah-news-c-216-1-etw1004-138091-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बढ़ेगी तपिश, 30 डिग्री के पार जाएगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बढ़ेगी तपिश, 30 डिग्री के पार जाएगा पारा
विज्ञापन
इटावा। फरवरी के दूसरे पखवाड़े के बाद से ही मौसम ने अपनी चाल बदलनी शुरू कर दी थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तो अगले सप्ताह से गर्मी की रफ्तार और तेज होगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पहाड़ों पर बर्फबारी थमने और शुष्क हवाओं के चलने से मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ रहा है। अनुमान है कि फरवरी के अंतिम दिनों तक गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर देगी जिससे दोपहर के समय लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
गुरुवार को चटक धूप के कारण अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम की हल्की गुलाबी ठंड को छोड़ दें, तो दोपहर में पंखे चलने शुरू हो गए हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कुछ दिनों में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण पारे में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मार्च की शुरुआत से पहले ही गर्मी का अहसास सामान्य से अधिक होने की संभावना है।