{"_id":"69a1e8380d176abc4d0b86b7","slug":"the-heat-is-rising-rapidly-with-temperatures-expected-to-reach-31-degrees-today-etawah-news-c-216-1-etw1004-138530-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तेजी से बढ़ी गर्मी, आज 31 डिग्री तक पारा पहुंचने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तेजी से बढ़ी गर्मी, आज 31 डिग्री तक पारा पहुंचने के आसार
विज्ञापन
इटावा। माह के अंत में ही जिले में गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और शनिवार को पारा 31 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक होगा।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे के अनुसार, आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ेगी। करीब सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पश्चिमी हवाएं चलेंगी। धूल और खुश्की लोगों को परेशान करेंगी। साथ ही दिन में लू जैसे गर्म झोंकों का अनुभव भी हो सकता है। रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जबकि 35 फीसदी आर्द्रता से हवाओं में सूखापन रहेगा, जिससे प्यास और त्वचा में रूखेपन की समस्या हो सकती है।
इस पूरे सप्ताह में जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं रहा है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल तापमान में गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में किसानों को समय रहते हल्की सिंचाई कर देनी चाहिए। हालांकि ज्यादा सिंचाई से हवाओं के कारण फसल के गिरने की संभावना भी होती है। ऐसे में तापमान को देखते हुए हल्की सिंचाई फायदेमंद हो सकती है।