फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The havoc of fever is not decreasing, 505 patients came to OPD

Etawah News: बुखार का कहर नहीं हो रहा कम, ओपीडी में 505 मरीज आए

Fri, 29 Sep 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 29 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The havoc of fever is not decreasing, 505 patients came to OPD
इटावा। वायरल बुखार का असर कम होने की बजाए बढ़ता जा रहा है। यह जिला अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या को देखकर लगाया जा सकता है। शुक्रवार को 1550 मरीज आए। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या 505 रही। पैथोलॉजी लैब में 250 मरीजों ने मलेरिया की जांच कराई, सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली। 67 मरीजों की किट से डेंगू जांच हुई, जिसमें नौ संदिग्ध मरीज निकले। अब तक डेंगू के 190 संदिग्ध मरीज निकल चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पैथोलॉजी लैब में डेंगू जांच में घटिया अजमत अली की इब्जा, जसवंतनगर की शीला, शमशेरगंज किशनी के गौरव, हर्ष नगर की सीमा, लुहन्ना चौराहा स्कूल के पास रहने वाले सनी, नगला रंजीत की रूबी, आनंदनगर के धर्मवीर, पिलखर के जीतू व उर्मिला शामिल हैं। जबकि जिला अस्पताल के संक्रामक वार्ड में शुक्रवार को तीन नए मरीजों समेत 15 डेंगू संदिग्ध मरीज भर्ती थे। महिला एवं शिशु वार्ड में बुखार से ग्रसित चार बच्चों समेत 12 महिलाएं भर्ती हैं, इनमें तीन मरीज शुक्रवार को भर्ती किए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉ.शांतनु व अंशु ने 275, डॉ.अनामिका व सोनाली ने 211, चेस्ट फिजिशियन डॉ.धीरेश ने 100, त्वचा विशेषज्ञ डॉ.प्रीति गुप्ता ने 225, नेत्र विशेषज्ञ डॉ.आनंद उपाध्याय ने 99, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.पीके गुप्ता ने 104 व डॉ.शादाब आलम ने 85, नाक, कान व गला विशेषज्ञ डॉ.अश्विनी ने 170, सर्जन डॉ.पीयूष तिवारी ने 165 व डॉ.मंगल सिंह ने 80 मरीज देखे। शेष अन्य रोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ.अजय शर्मा ने कहा कि लोगों को बारिश के इस मौसम में डेंगू के मच्छरों से बचकर रहने में सावधानी बरतनी चाहिए। कहीं पर भी किसी भी खाली बर्तन में पानी न भरने दें। कूलर का पानी निकाल दें। पूरे बांह के कपड़े पहनें। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बेड पर लगी मच्छरदानी दिन में भी लगाकर रखने को कहा है। घरों की खिड़की व दरवाजे शाम होते ही बंद कर दें। इस सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन में ओपीडी में 6590 मरीज आ चुके हैं। इनमें 293 मरीजों ने डेंगू की जांच कराई, इनमें से 43 डेंगू संदिग्ध निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed