फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The gunman shot the SP leader by deceit

तमंचे वाले गार्ड ने धोखे से मारी थी सपा नेता को गोली

Sat, 06 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
The gunman shot the SP leader by deceit
इटावा। बसरेहर थानाक्षेत्र में सपा नेता की हत्या में पुलिस ने उनके ही साथी बृजकिशोर उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर शनिवार को घटना का खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि चिंटू सपा नेता राजकुमार उर्फ बबलू के साथ उनकी सुरक्षा में चलता था। घटना के समय भी उसने बबलू की सुरक्षा के लिए ही तमंचा रखा था, जिससे धोखे से गोली चलने से बबलू की मौत हो गई।
विज्ञापन

बसरेहर के नगला हर्राय गांव निवासी सपा के पूर्व जिला युवजन सभा अध्यक्ष और पूर्व प्रधान बबलू यादव की गुरुवार देर शाम हत्या हुई थी। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने एक कॉल रिकार्डिंग वायरल किया जिसमें बबलू का ही एक साथी किसी से फोन पर बात करते हुए धोखे से गोली चलने की बात कर रहा था। इस आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि नगला लायक गांव में बबलू अपने चार दोस्तों के साथ स्कूल पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बबलू के परिजनों ने पांच अज्ञात के खिलाफ चुनावी रंजिश में बबलू की गोली मारकर हत्या किए जाने की तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी बीच शनिवार को पुलिस ने बबलू के ही साथी नगला लायक निवासी चिंटू को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी चिंटू मृतक बबलू का दोस्त है। वह उनकी सुरक्षा के लिए साथ चलता था। घटना वाले दिन भी वह तमंचा बबलू की सुरक्षा के लिए ही रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम सब गांव स्थित स्कूल पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बबलू ने चुनावी मौसम में सुरक्षा का सवाल उठाया तो चिंटू गाड़ी से तमंचा लेकर आया और उन्हें दिखाने लगा। इसी दौरान गोली चलने से बबलू की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी बबलू को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों ने जिन अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed