फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The groom's health deteriorated in the wedding hall, and the wedding was called off.

Etawah News: मंडप में दूल्हे की बिगड़ी तबीयत, टूटी शादी

Sat, 14 Feb 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The groom's health deteriorated in the wedding hall, and the wedding was called off.
लवेदी। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात शहर के रामनगर फाटक से बरात आई हुई थी। रात में सभी कार्यक्रम संपन्न हुए। सुबह करीब तीन बजे भांवरों के समय दूल्हे को चक्कर आ गया। इससे वह वहीं गिर पड़ा। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे के होश में आने पर लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद दोनों पक्ष शादी न करने पर तैयार हुए बरात बिना दुल्हन के इटावा लौट गई। इस बीच शुक्रवार को लड़की पक्ष ने दूसरे लड़के से युवती का विवाह करा दिया।
विज्ञापन


एक गांव के किसान की बेटी की शादी गुरुवार को थी। रामनगर फाटक से बरात आई थी था। बरात का स्वागत सत्कार हुआ और शादी की रस्में भी शुरू हुईं। तड़के करीब तीन बजे जब मंडप के नीचे भांवर (फेरों) की रस्म का समय आया, तब दूल्हा मनीष अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके मुंह से झाग निकल रहे थे, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि दूल्हे के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और विवाह की जिम्मेदारी उसके चाचा संभाल रहे थे।
विज्ञापन

घटना के वक्त जिम्मेदारी निभाने वाले परिजनों की मौके पर सक्रियता न देख ग्रामीणों और वधू पक्ष ने असुरक्षा के चलते शादी करने से इनकार कर दिया। वधू के दादा ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी इस गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने रिश्ता आगे न बढ़ाने का फैसला लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों ने लेन-देन का हिसाब कर आपसी समझौते के तहत रिश्ता खत्म कर दिया। इसके तुरंत बाद वधू पक्ष ने सिरसागंज निवासी एक अन्य युवक से संपर्क किया। आपसी सहमति बनने पर उसी दिन नए वर के साथ निधि का विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed