फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   "The government is responsible misery '

‘बदहाली को सरकारें जिम्मेदार’

Tue, 11 Aug 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 11 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
"The government is responsible misery '

अगस्त अभियान के तहत ताखा में हुई माकपा की आमसभा में नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। माकपा राज्य मंत्रि परिषद सदस्य एवं किसान नेता मुकुट सिंह ने कहा कि खेती किसानी पर गहराते संकट और ग्रामीण बदहाली के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी व अमीर परस्त नीतियां जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन


उन्होंने किसानों, खेत मजदूरों से पहली सितंबर को कचहरी पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने ‘खेत बचाओ देश बचाओ’ का नारा दिया। मांग की कि केंद्र व राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में बजट बढ़ाकर फसलों के लाभकारी मूल्य और सरकारी खरीद की गारंटी, खाद, बीज, डीजल, बिजली ऋण, फसल बीमा सहित लागत पर सब्सिडी बढ़ाए।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार से भूमि संशोधन बिल पूरी तरह से वापस लेने की मांग की। उन्होंने प्रदेश की भूमि नीति की भी आलोचना करते हुए इसे मोदी सरकर से दो कदम आगे का बताया। इसके साथ ही उन्होंने विकास व प्रशासनिक कामों में जिले में हो रहे पक्षपात की भी कड़ी निंदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माकपा जिलामंत्री अमर सिंह शाक्य ने बेमौसम वर्षा से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा सभी छूटे किसानों को देने की मांग करते हुए मनरेगा के बकाया का भुगतान करने की मांग की। उन्होंने निजी नलकूपों पर अन्यायपूर्ण बिजली दरों में बढ़ोत्तरी और एरियर आदि की मांग उठाते हुए 17 अगस्त को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करने का एलान किया।

माकपा तहसील कमेटी के विश्राम सिंह यादव ने क्षेत्र के पिछड़ेपन पर गहरा रोष प्रकट किया। उन्होंने पंचायत चुनाव निष्पक्षता से केंद्रीय बलों की उपस्थिति में कराने एवं मतदाता सूचियों में धांधली रोकने की मांग की।

सभा को जनवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष छविमोहन शुक्ला, माकपा जिला कमेटी सदस्य पंचम सिंह, विपिन कठेरिया, लज्जाराम पाल, वीरेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया।


अध्यक्षता  भूमि संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष नाथूराम यादव प्रिंसिपल और संचालन  माकपा तहसील मंत्री विश्राम सिंह यादव ने किया। अंत में मांगों से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी ताखा को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed