फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The girl committed suicide by hanging

Etawah News: युवती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Mon, 14 Aug 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by hanging
इकदिल। थाना क्षेत्र के कोठी चांदनुपर गांव में युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय कोई भी परिजन घर पर नहीं था। करीब तीन माह बाद युवती की बरात आनी थी। परिजन फंदा लगाने की वजह नहीं बता सके। युवती के पास मिले मोबाइल के जरिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कोठी चांदनपुर गांव के रहने वाले संत कुमार की बड़ी बेटी ईशा (19) घर का काम कर रही थी। उसकी मां श्याम तारा चारा काटने खेत पर गई थी। पिता भी घर के बाहर थे, छोटी बहन व भाई बगल में बने चाचा के घर गए थे। तभी मौका पाकर ईशा ने घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखा के कुंडा में दुपट्टा बांधकर फंदा लगाकर जान देदी। युवती का भाई प्रियांशु जब घर पहुंचा तो उसने ऊपर छत पर जाकर खिड़की से देखा कि बहन कमरे में फंदे पर लटक रही थी और अंदर से गेट बंद है।
विज्ञापन

प्रियांशु की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक युवती की छोटी बहन पलक ने बताया कि घर पर कोई नहीं था तभी मौका पाकर दीदी ने फंदा लगा लिया। ईशा की शादी तय हो चुकी थी थी। थाना चौबिया क्षेत्र के एक गांव से सात दिसंबर को बरात आनी थी। एसओ दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवती के पास एक मोबाइल मिला है। उसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed