फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The five were arrested in an encounter rogue

मुठभेड़ में पांच बदमाश दबोचे गए

Fri, 01 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 01 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
The five were arrested in an encounter rogue
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश एवं बरामद बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
जसवंतनगर थाने की पुलिस तथा क्राइम ब्रांच ने सैफई मार्ग पर बुधवार की रात मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से असलहे, मादक पदार्थ व एक बोलेरो बरामद किया। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह काफी समय से लूटपाट व अन्य अपराध को अंजाम दे रहा था। जसवंतनगर थाने की पुलिस तथा क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि सैफई मार्ग पर एक बोलेरो में कुछ हथियार बंद बदमाश मौजूद हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन



इस सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर अली खां तथा कस्बा चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ बुधवार की रात करीब 1:30 बजे सैफई मार्ग पर पाठकपुरा मोड़ के पास घेराबंदी की। इसी बीच एक सामने से एक बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बोलेरो सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। काफी देर तक चली मुठभेड़ में पुलिस ने बोलेररो चालक सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



पकडे़ गए बदमाशों ने अपने नाम बबलू ठाकुर उर्फ  अमरेंद्र सिंह पुत्र राज कुमार निवासी राजावत गांव फतेहपुरा थाना बकेवर, संदीप सिंह पुत्र प्रेम सिंह राजावत निवासी गांव बंसिया थाना बकेवर, अक्षय कुमार त्रिपाठी पुत्र दिनेश त्रिपाठी निवासी गांव इंद्राउखी थाना बकेवर, छोटे उर्फ  बृजलाल यादव पुत्र करन सिंह निवासी गांव पूठ थाना करहल जिला मैनपुरी तथा  चालक सुधीर पुत्र सियाराम निवासी गांव नहरिया थाना बकेवर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने उनके कब्जे से चार तमंचा तथा बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बोलेरो बरामद की है।  बबलू के कब्जे से 1000 हजार नगद तथा 220 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने 25 फरवरी तथा 17 मार्च को थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में हुई दो  अपराधिक घटनाओं में शामिल होना कबूल किया है।  बताते हैं कि गिरफ्तार बदमाशों मे से कुछ पर कई मुकदमे दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed