फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The farmer troubled by debt poisoned

कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दी

Fri, 12 Jan 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 12 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
The farmer troubled by debt poisoned
जयवीर ‌स‌िंह (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव चित्तरपुरा परासना में कर्ज से परेशान किसान ने अपने खेत पर जाकर जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव निवासी जयवीर सिंह उर्फ भूरे (35) पुत्र माधव सिंह के पास करीब 15 बीघा जमीन है। खेती बाड़ी कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन छोटे छोटे पुत्र है जबकि सबसे बड़ी 16 साल की पुत्री मोहिनी है। परिजनों के मुताबिक इस समय खेती में कोई फायदा नही हो रहा है। लगातार घाटा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव वालों ने बताया कि जयवीर ने  उसने भूमि विकास बैंक से करीब 50 हजार रुपये का कर्जा लिया था। इसके अलावा पूूर्वांचल बैंक से करीब ढाई लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए थे। खेती में पिछले दो सालों से हो रहे नुकसान से वह बैंक का कर्ज नहीं चुका पा रहा था। बैंक के बढ़ रहे ब्याज से वह परेशान था। जयवीर ने नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी भी की लेकिन कर्जा चुकाने लायक पैसा नहीं जमा कर सका। वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर वह अपने खेतों पर गया। उसने वहीं कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी खेत पर ही मौत हो गई। दोपहर बाद जब आसपास के किसान वहां से निकले तो जयवीर को खेत पर पड़ा देखा। पास जाकर देखा तो जयवीर की मौत हो गई थी। परिवारीजन मौके पर पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई अशोक कुमार ने बताया कि जयवीर के ऊपर कर्जा था जिसके कारण वह परेशान चल रहा था। एसओ चौबिया इंद्रपाल सरोज ने बताया कि जयवीर ने जहर क्याें खाया इसकी जानकारी की जा रही  है  उसके पास सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed