फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The family of a teenager beaten to tampering

किशोरी से की छेड़छाड़ परिजनों को पीटा

Mon, 31 Aug 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 31 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
The family of a teenager beaten to tampering
थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने खेत पर जा रही एक किशोरी को पकड़ कर
विज्ञापन
उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के चीखने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और युवक के चंगुल से किशोरी को छुड़ाया।

बाद में युवक अपने साथियों के साथ किशोरी के घर पहुंचा और परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

रविवार की दोपहर को गांव की एक किशोरी खेतो पर जा रही थी। पड़ोसी गांव के एक दबंग युवक ने उसे दबोच लिया। दुष्कर्म की नियत से उसे खेत में खींचने लगा।

किशोरी के चीखने चिल्लाने पर गांव व उसके परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किशोरी को उसके चंगुल से छुड़ाया। परिवार के लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। इसके थोड़ी देर बाद आरोपी युवक अपने साथियों  के साथ वहां पहुंचा और किशोरी के परिजनों को पीट दिया।

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है। एसओ बसरेहर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed