फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The engine failed on passenger Mainpuri Krhl station

मैनपुरी पैसेंजर का इंजन करहल स्टेशन पर फेल

Thu, 19 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 19 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
The engine failed on passenger Mainpuri Krhl station
पटरियों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना चाहती है ISI? - फोटो : SELF

विज्ञापन
आगरा-इटावा, मैनपुरी पैसेंजर ट्रेन के ऊपर से काला साया दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को ट्रेन पर एक बार फिर से संकट आ गया, जब ट्रेन करहल स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन यहां रुकने के बाद आगे नहीं जा सकी। कारण ट्रेेन का इंजन फेल हो गया। जिसके चलते ट्रेन में सवार यात्रियों को भारी दिक्कत का समाना करना पड़ा। दूसरे दिन भी ट्रेन के वापस न आने से यह ट्रेन अप व डाउन में रद्द रही।

बुधवार को आगरा-इटावा मैनपुरी पैसेंजर रात साढ़े नौ बजे आगरा से इटावा स्टेशन पहुंची और यहां से 9 बजकर 35 मिनट पर मैनपुरी के लिए रवाना हुई। ट्रेन आधे घंटे बाद करहल स्टेशन पहुंची और जब ड्राइवर ने ट्रेन को आगे बढ़ाया तो इंजन फेल हो गया। इसकी जानकारी तुरंत ड्राइवर ने इटावा व मैनपुरी स्टेशन को दी। मौके पर टीम पहुंची और इंजन को ठीक करने के प्रयास किए, लेकिन इंजन ठीक नहीं हो सका।
विज्ञापन


दूसरा इंजन न होने के कारण ट्रेन को करहल स्टेशन पर ही आगे की यात्रा के लिए रद्द कर दिया गया। ऐसे में मैनपुरी तक की यात्रा के लिए ट्रेन में सवार यात्रियों के  सामने समस्या खड़ी हो गई कि रात के समय में वह आगे का सफर कैसे पूरा करें। दूसरे दिन दोपहर तक किसी इंजन के करहल स्टेशन पर न पहुंचने से यह पैसेंजर ट्रेन वहीं पर खड़ी रही। जिसके चलते गुरुवार को मैनपुरी से इटावा-आगरा के लिए जाने वाली पैसेंजर रद्द रही। वहीं डाउन में भी यह ट्रेन दूसरा रैक न होने के कारण रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार शाम टूण्डला से रिलीफ ट्रेन मैनपुरी ट्रैक पर भेजी गई और इसके बाद खराब इंजन के साथ मैनपुरी पैसेंजर को खींचकर टूण्डला ले जाया गया। मालूम हो कि अभी मैनपुरी ट्रेेन को चले हुए मुश्किल से 20 दिन का समय ही बीता है और इस बीच ट्रेन न सिर्फ कई बार रद्द हो चुकी है बल्कि अन्य दिनों में भी अपने समय से नहीं चली है। ऐसे में ट्रेन में यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों का अब इस ट्रेन से भरोसा ही उठता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed